{"_id":"697f9fb88936f83cda0f1284","slug":"electricity-was-out-for-nine-hours-in-the-urban-and-rural-areas-of-almora-almora-news-c-232-1-alm1002-139311-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में नौ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में नौ घंटे गुल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में 132 केवी की लाइन से जुड़े नगर सहित 15 ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नौ घंटे बिजली संकट से जूझना पड़ा। ऐसे में 35 हजार से अधिक की आबादी को छुट्टी के दिन बगैर बिजली के रहना पड़ा। घंटों बिजली गुल रहने से कारोबारियों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि बिजली लाइन को भवाली 132 केवी लाइन से जोड़कर प्रभावित क्षेत्रों में कुछ-कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल की गई। लेकिन फिर भी बिजली की आंखमिचौली से लोग दिन भर परेशान रहे।
रविवार को पिटकुल की ओर से पिथौरागढ- लोहाघाट 132 केवी बिजली लाइन की अंतिम टेस्टिंग और कमीशनिंग कार्य किया गया गया। इसके चलते चंडाक-अल्मोड़ा 132 लाइन में शटडाउन लिया गया। ऐसे में नगर सहित लमगड़ा, दन्या, जैंती, हवालबाग, कोसी बाजार, जागेश्वर, सोमेश्वर, ताकुला, कौसानी, धौलादेवी, भैसियाछाना, सेराघाट, बाड़ेछीना, धौलादेवी में बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोग नौ घंटे तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली नहीं लोगों के बिजली संचालित उपकरण महज शोपीस बने रहे। वहीं लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं होने से बंद पड़ गए। घंटों बिजली गुुल रहने से होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट कारोबारियों को खासा नुकसान झेलना पड़ा।
कोट
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भवाली 132 केवी लाइन से जोड़कर कुछ-कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बहाल की गई। टेस्टिंग और कमीशनिंग कार्य पूरा होने के बाद शाम छह बजे बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु की गई। - कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल अल्मोड़ा
Trending Videos