{"_id":"63ef7ad24cff37d23601d190","slug":"joshimath-landslide-cracks-seen-on-badrinath-highway-in-zero-band-now-2023-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Joshimath: चिंताजनक! बदरीनाथ धाम जाने वाले हाईवे पर अब जीरो बैंड के पास आईं दरारें, धंसा रास्ता, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath: चिंताजनक! बदरीनाथ धाम जाने वाले हाईवे पर अब जीरो बैंड के पास आईं दरारें, धंसा रास्ता, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 17 Feb 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जीरो बैंड के पास बदरीनाथ हाईवे पर दरारें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोशीमठ नगर में भू-धंसाव का सिलसिला अभी थमा नहीं है। बृहस्पतिवार को जहां सिंहधार के पास बदरीनाथ हाईवे पर दरारें आई थीं अब शुक्रवार को रविग्राम वार्ड में जीरो बैंड के पास हाईवे पर दरारें दिखने लगी हैं। यहां पर हाईवे हल्का धंस भी गया है।
यह हाईवे बदरीनाथ धाम जाने का मुख्य मार्ग है। साथ ही हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने के लिए भी इसी का उपयोग किया जाता है। ऐसे में यदि दरारें बढ़ती हैं तो प्रशासन के सामने यात्रा के दौरान नई चुनौती खड़ी हो सकती है।
2 of 5
जीरो बैंड के पास बदरीनाथ हाईवे पर दरारें
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ हाईवे पर जनवरी माह में कई जगह पर दरारें आई थीं जिनको बीआरओ ने डामरीकरण और सीमेंट से भर दिया था जिसमें मारवाड़ी में जेपी कंपनी के पास, रेलवे गेस्ट हाउस के पास, जल संस्थान के पास, बीआरओ कार्यालय के पास सहित करीब सात से आठ जगह पर दरारों को पाटा गया है।
3 of 5
जीरो बैंड के पास बदरीनाथ हाईवे पर दरारें
- फोटो : अमर उजाला
अब हाईवे पर फिर दरार दिख रही हैं।इन दिनों चारधाम यात्रा को लेकर भी तैयारी चल रही है जिसके चलते बदरीनाथ हाईवे को चकाचक करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में यह नई दरारें बीआरओ के साथ प्रशासन के लिए भी नई मुसीबत खड़ी कर सकती हैं। यात्रा के साथ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस हाईवे पर दरारों का फिर से दिखना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जीरो बैंड के पास बदरीनाथ हाईवे पर दरारें
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जोशीमठ में दरारों के आए दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब नया मामला रविग्राम वार्ड के गौरंग गांव का है। यहां खेतों में गहरी दरारें पड़ी हुई हैं। शुक्रवार को खेत में काम करने गए ग्रामीणों ने जब खेतों में दरारें देखीं तो वह दंग रह गए। रविग्राम वार्ड के गोरंग गांव भी भू-धंसाव से काफी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
जीरो बैंड के पास बदरीनाथ हाईवे पर दरारें
- फोटो : अमर उजाला
यहां कुछ मकानों में पहले ही दरारें आने पर प्रशासन ने लाल निशान लगाए हैं लेकिन अब लोगों को खेतों में भी दरारें दिख रही हैं। गांव के रहने वाले अशोक सकलानी का कहना है कि वे शुक्रवार को खेतों में काम करने के लिए गए लेकिन यहां खेतों में गहरी और चौड़ी दरारें देखकर वह अचंभित रह गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।