{"_id":"63c69c5e430c413b014c4d3c","slug":"joshimath-sinking-badrinath-dham-treasures-may-shift-to-pipalkoti-2023-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Joshimath: भू-धंसाव ने बदरीनाथ धाम के करोड़ों के खजाने को लेकर बढ़ाई चिंता, यहां शिफ्ट करने की हो रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath: भू-धंसाव ने बदरीनाथ धाम के करोड़ों के खजाने को लेकर बढ़ाई चिंता, यहां शिफ्ट करने की हो रही तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 17 Jan 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोशीमठ में भू-धंसाव ने भगवान बदरी विशाल के खजाने को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। यदि स्थिति और बिगड़ती है तो बदरीनाथ धाम का खजाना पीपलकोटी में मंदिर समिति के निरीक्षण भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यहां निरीक्षण कर यह बात कही। कहा कि जरूरत पड़ने पर यहां स्थित निरीक्षण भवन के हॉल को स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। उन्होंने मंदिर समिति के अधिकारियों के साथ खजाने की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की।
चारधाम यात्रा संपन्न होते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के हेड ऑफिस के साथ ही बदरीनाथ धाम का करोड़ों का खजाना भी जोशीमठ शिफ्ट कर दिया जाता है।
2 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
मौजूदा समय में बदरीनाथ के खजाने में करोड़ों की नकदी के अलावा 30 क्विंटल चांदी, 45 किलो से अधिक सोना व जेवरात शामिल हैं। जोशीमठ में भू-धंसाव से स्थिति बिगड़ती जा रही है जिसे देखते हुए खजाने को पीपलकोटी शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है।
3 of 5
जोशीमठ
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि अभी नृसिंह मंदिर व मंदिर समिति के कार्यालय को कोई खतरा नहीं है लेकिन भविष्य में खतरे से इनकार भी नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोशीमठ शंकराचार्य आश्रम
- फोटो : अमर उजाला
इसे देखते हुए पीपलकोटी में मंदिर समिति के निरीक्षण भवन का जायजा लिया गया। यहां बदरीनाथ के खजाने को रखने की योजना है। बता दें कि अब तक शहर के 849 भवनों में दरारें आ चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जोशीमठ भू-धंसाव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अभी तक राज्य सरकार की ओर से प्रति परिवार विस्थापन के लिए अग्रिम रूप से 466 प्रभावित परिवारों को तीन करोड़ एक लाख रुपये की धनराशि वितरित कर दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।