फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य नमस्कार से अल्लाह को बुरा नहीं लगता, खुश होता है: साबरी

Sat, 16 Jul 2016 09:45 AM IST
नवीन नौटियाल/अमर उजाला, ऋषिकेश
नवीन नौटियाल/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 16 Jul 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
kamal sabri said allah will be happy by surya namaskar.
kamal sabri - फोटो : अमरउजाला
जाने-माने सारंगी वादक कमाल साबरी ने मजहब की आड़ में राजनीति करने वालों को कड़ा संदेश दिया है। तीर्थनगरी में साबरी ने दो टूक कहा सूर्य नमस्कार करने से अल्लाह खुश होगा।
kamal sabri said allah will be happy by surya namaskar.
kamal sabri - फोटो : toi

सूर्य नमस्कार करने से अल्लाह को बुरा नहीं लगता है। क्योंकि सूर्य भी अल्लाह ने ही बनाया है। भगवान की हर बनाई चीज इंसानों के लिए है। मजहब की आड़ में राजनीति चमकाने वाले सूर्य नमस्कार का विरोध कर सकते हैं। कहा शास्त्रीय संगीत से मन के विचारों को शुद्ध करके ईश्वर की अनुभूति की जा सकती है।

kamal sabri said allah will be happy by surya namaskar.
kamal sabri - फोटो : अमरउजाला

सारंगी को दुनिया के कोने में पहचान दिला चुके मशहूर सारंगी वादक साबरी परिवार के सातवें पीढ़ी के सारंगी वादक कमाल साबरी इन दिनों तीर्थनगरी ऋषिकेश में हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार लगभग चार सौ सालों से सारंगी को देश-दुनिया में पहुंचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kamal sabri said allah will be happy by surya namaskar.
kamal sabri - फोटो : अमरउजाला

ऑल इंडिया रेडियो सहित फ्रांस, पाकिस्तान, स्विट्जरलैंड, इटली रेडियो के माध्यम से भारतीय सारंगी को पहचान दिला चुके सारंगी वादक कमाल साबरी ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत में मन के विचारों को शुद्ध करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में लगातार छह पीढ़ियों ने सारंगी के माध्यम से भारतीय संगीत को नई पहचान दिलाई है।

विज्ञापन
kamal sabri said allah will be happy by surya namaskar.
kamal sabri - फोटो : the hindu

कमाल साबरी मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जाकिर हुसैन, फतेह अली खान, हुसाम रामजी के साथ काम कर चुके हैं। कमाल साबरी चीन के राष्ट्रपति और नार्वे के प्रधानमंत्री समेत राष्ट्रपति आर वेंकटरमन और एपीजे अब्दुल कलाम के सामने भी प्रस्तुति दे चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed