फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar News An elephant ran onto highway damaging three vehicles and causing chaos

पौड़ी हाईवे पर हाथियों का आतंक: सिद्धबली मंदिर के पास वाहनों पर किया हमला, जान बचाकर भागे लोग, लगा लंबा जाम

Mon, 17 Aug 2026 12:05 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 17 Aug 2026 12:05 PM IST
सार

Kotdwar News: कोटद्वार में सुबह अचानक हाईवे पर हाथियों का झुंड आ गया। हाथियों को देख वहां हड़कंप मच गया। हाथियों ने वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
Kotdwar News An elephant ran onto highway damaging three vehicles and causing chaos
कोटद्वार में हाथी का तांडव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोटद्वार में सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच पौड़ी हाईवे पर सोमवार सुबह हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक हाईवे पर आए गजराज वाहनों के पीछे दौड़ पड़े। इस दौरान हाथी ने तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों को देख राहगीरों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 7:45 की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाथी को बामुश्किल जंगल की ओर खदेड़ा। बताया जा रहा है कि हाथी अभी भी घटनास्थल के आसपास ही घूम रहा है और हाईवे पर आने का प्रयास कर रहा है। वन कर्मी मौके पर डटे हुए हैं। सुबह हाथी के हाईवे पर आने से कोटद्वार से पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों और कॉलेजों में जाने वाले शिक्षक देर से रवाना हुए।

विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के बहादुर बच्चों को इस साल से मिलेगा बाल वीरता पुरस्कार; अमर उजाला की खबर पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन

लगा लंबा जाम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह अचानक हाथियों का झुंड सिद्धबली मंदिर रोड पर पहुंच गया। हाथियों को देखकर वाहन चालकों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान हाथियों ने सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचाया। स्थिति को देखते हुए दोनों ओर से यातायात प्रभावित हो गया और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचें वनकर्मियों ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी और हाथियों को सड़क से हटाकर जंगल की ओर भेजने के लिए प्रयास शुरू किए। विभागीय टीम को हाथियों के झुंड को वहां से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद हाथियों का झुंड सड़क से हटकर जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम की मांग

घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हाथियों की गतिविधियों का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर हाथियों का झुंड और दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।

हाथियों के इस तरह आबादी और व्यस्त मार्ग पर पहुंचने से एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा सामने आया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और हाथियों की आवाजाही वाले मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed