{"_id":"6a6f6618228fa3a8870c8973","slug":"kanwar-yatra-2026-over-7-million-devotees-have-collected-ganga-water-magnificent-kanwars-are-drawing-attention-2026-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में आस्था का सैलाब: 76 लाख से ज्यादा भक्तों ने अब तक भरा जल, भव्य कांवड़ कर रहीं आकर्षित, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में आस्था का सैलाब: 76 लाख से ज्यादा भक्तों ने अब तक भरा जल, भव्य कांवड़ कर रहीं आकर्षित, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:38 PM IST
सार
Haridwar Kanwar Yatra 2026: कांवड़ मेले में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। तड़के से लेकर देर रात तक गंगाजल भरकर कांवड़ियों के रवाना होने का सिलसिला लगा रहा।
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांवड़ मेला के चौथे दिन हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा दिखा। रविवार को कुल 31 लाख 50 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 76 लाख 85 हजार से अधिक शिवभक्त विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
कांवड़ मेले में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। तड़के से लेकर देर रात तक गंगाजल भरकर कांवड़ियों के रवाना होने का सिलसिला लगा रहा। कांवड़ पटरी मार्ग के अलावा बड़ी संख्या में हाईवे से भी शिवभक्त गुजर रहे हैं। लगातार धर्मनगरी में पहुंचने वाले शिवभक्ताें की संख्या बढ़ रही है। अगले एक हफ्ते में ये संख्या करोड़ों में पहुंचने की आशंका है।
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, कांवड़ मेले की शुरुआत से लेकर 2 अगस्त की शाम छह बजे तक कुल 76 लाख 85 हजार शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।
3 of 5
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगले दो दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सक्रिय है। इसमें कांवड़ पटरी मार्ग पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीम समय-समय पर कांवड़ पटरी के चौक से आवागमन सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं, तीन दिन में दो बड़े हादसों को लेकर जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील शुरू कर दी है। इसमें सूचना प्रसारित की जा रही है कि यात्री निर्धारित स्थान पर ही स्नान करें। वहीं, यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
5 of 5
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को बागपत से हरिद्वार पहुंचे शिवभक्त 251 फीट लंबी और 11 फीट चौड़ी तिरंगा वाली कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर निकले हैं। ये कांवड़ श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी रही। शिवभक्ताें ने युवाओं को राष्ट्रभक्ति, नशामुक्ति का संदेश दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।