{"_id":"6a6dbfa31b5afffe0400e146","slug":"kanwar-yatra-haridwar-in-two-days-2-51-million-shiva-devotees-collected-ganga-water-uttarakhand-news-2026-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Haridwar: जब बहादराबाद टोल पर दिखी अद्भुत कांवड़, झलक देखने को कुछ देर थमा ट्रैफिक, 25 लाख शिवभक्त पहुंच चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: जब बहादराबाद टोल पर दिखी अद्भुत कांवड़, झलक देखने को कुछ देर थमा ट्रैफिक, 25 लाख शिवभक्त पहुंच चुके
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:23 PM IST
सार
हरिद्वार में कांवड़ मेले के दूसरे दिन बहादराबाद टोल प्लाजा पर एक अद्भुत कांवड़ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। अनोखी कारीगरी से सजी इस कांवड़ को देखने के लिए लोग रुकते नजर आए। वहीं, कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह भी चरम पर रहा और दो दिनों में 25 लाख 10 हजार शिवभक्त गंगाजल भरकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
टोल प्लाजा पर कांवड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रावण माह से शुरू हुए कांवड़ मेले में दो दिन में 25 लाख 10 हजार शिवभक्तों ने गंगाजल उठाया है। दूसरे दिन 14 लाख 55 हजार शिवभक्त गंगाजल भरकर रवाना हुए। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला के दूसरे दिन शिवभक्तों की भारी आमद देखने को मिली।
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन व पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। स्वच्छ और सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।
2 of 5
कांवड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार-रुड़की हाईवे स्थित बहादराबाद टोल प्लाजा शुक्रवार को पूरी तरह शिवमय नजर आया। कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन सुबह से ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों शिवभक्त कांवड़िए हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। पूरे मार्ग पर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष लगातार गूंजते रहे।
3 of 5
हरिद्वार कांवड़ यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांवड़ियों की भारी भीड़ के कारण हाईवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि पुलिस और यातायात कर्मियों ने लगातार यातायात को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया, जिससे जाम की स्थिति को नियंत्रित रखा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कांवड़ यात्रा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कावड़ पटरी मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सेवा शिविर भी संचालित किए गए, जहां पेयजल, चिकित्सा और विश्राम की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।
प्रशासन ने कांवड़ियों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और वाहन चालकों से यातायात नियमों का अनुपालन करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। पूरे दिन बहादराबाद क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।