सब्सक्राइब करें

Kuldeep Yadav Wedding: संगीत और कॉकटेल, मेहमानों के लिए शाही भोज का खास इंतजाम; पहाड़ी जायका भी बढ़ा रहा स्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 13 Mar 2026 09:06 PM IST
सार

Kuldeep Yadav Wedding In Mussoorie: पहाड़ों की रानी मसूरी में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की हल्दी व मेंहदी की रस्म धूमधाम से संपन्न हो गई है। कल दोनों की शादी होगी।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav Wedding In Mussoorie Sangeet and Cocktail Special Arrangements of pahadi food
कुलदीप यादव की शादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मसूरी में क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन दिनों तक विशेष भोजन और विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रमों की भव्य व्यवस्था की गई है।

शुक्रवार 13 मार्च से शुरू हुए कार्यक्रमों में मेहमानों के स्वागत के साथ नाश्ते, हाई टी और पार्टी के बाद विशेष भोज का आयोजन किया गया है। इसमे सुबह 8 बजे से ग्रैंड डाइनिंग रूम में नाश्ते की व्यवस्था की गई, वहीं शाम चार बजे से हाई टी परोसी गई।

Kuldeep Yadav Wedding: वंशिका-कुलदीप की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुई पूरी, जमकर नाचे दूल्हा-दुल्हन, तस्वीरें

Trending Videos
Kuldeep Yadav Wedding In Mussoorie Sangeet and Cocktail Special Arrangements of pahadi food
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म के लिए सजावट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रात 11 बजे से बॉलरूम में पार्टी के बाद विशेष भोजन का आयोजन रखा गया। इसी दिन बीयर गार्डन में सुबह 11 बजे से हल्दी समारोह आयोजित किया गया। साथ ही शाम सात बजे से सेंट्रल लॉन में सगाई, संगीत और कॉकटेल पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuldeep Yadav Wedding In Mussoorie Sangeet and Cocktail Special Arrangements of pahadi food
कुलदीप यादव की शादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार 14 मार्च को शादी के मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह आठ बजे से नाश्ता और दोपहर 12 बजे से भव्य भोजन की व्यवस्था की जाएगी। शाम चार बजे से हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम होगा।

Kuldeep Yadav Wedding In Mussoorie Sangeet and Cocktail Special Arrangements of pahadi food
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाम पांच बजे से प्रीमियम वैली व्यू विंग से बारात निकलेगी, जबकि शाम 6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रॉयल बॉलरूम में सात फेरों की रस्म संपन्न होगी।

विज्ञापन
Kuldeep Yadav Wedding In Mussoorie Sangeet and Cocktail Special Arrangements of pahadi food
कुलदीप यादव की हल्दी की रस्म के लिए सजावट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

साथ ही 15 मार्च को सुबह आठ बजे नाश्ते के बाद मेहमानों के लिए विदाई और चेक-आउट की व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर इस शाही शादी में मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ पारंपरिक और आधुनिक कार्यक्रमों का खास समावेश किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed