{"_id":"58f4f9e14f1c1b3f3b471a45","slug":"lathi-charge-on-students-in-bms-college","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए कॉलेज की गुंडागर्दी, छात्र-छात्राओं पर खूब बरसाए लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए कॉलेज की गुंडागर्दी, छात्र-छात्राओं पर खूब बरसाए लाठी-डंडे
Tue, 18 Apr 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 18 Apr 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एग्जाम फीस लेने के विरोध में बीएसएम पीजी कालेज गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर स्टाफ के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें पांच छात्र-छात्राएं चोटिल हो गए। बीच-बचाव करने आया एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
2 of 7
इससे गुस्साए छात्रों ने कालेज में पथराव कर दिया। कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस गंगनहर कोतवाली पहुंची तो यहां भी इन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर दिया। पुलिस ने स्टाफ के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
3 of 7
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के नेतृत्व में सेमेस्टर की एग्जाम फीस लिए जाने के विरोध में छात्र-छात्राएं कालेज गेट पर धरना दे रहे थे। धूप तेज होने पर एबीवीपी कार्यकर्ता छांव के लिए टेंट लगाने लग गए। आरोप है कि इसी दौरान कालेज के भीतर से कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने लाठी-डंडों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
इससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कुछ देर बाद छात्र और एबीवीपी कार्यकर्ता एकजुट हुए और उन्होंने कालेज भवन पर पथराव कर दिया। सूचना पर सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह, गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी और कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 7
उन्होंने हंगामा कर रहे छात्रों को मौके से खदेड़ा और कालेज में घुसकर स्टाफ के दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही हंगामा कर रहे कुछ एबीवीपी कार्यकर्ताओं को भी पकड़कर गंगनहर कोतवाली लेकर पहुंच गई। यहां भी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठी-डंडे बरसाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।