फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Locust Attack: उत्तराखंड पहुंचा टिड्डी दल, देखकर किसानों में मचा हड़कंप, अलर्ट जारी, तस्वीरें...

Sat, 18 Jul 2020 12:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/ टनकपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/ टनकपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 Jul 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Locust Swarm Attack In Uttarakhand Latest News: Alerts To farmers For Save Crops
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत के कई राज्यों में फसलों को तबाह कर चुका टिड्डियों का दल अब उत्तराखंड पहुंच गया है। शुक्रवार दोपहर अचानक टनकपुर, रुद्रपुर और सितारगंज में टिड्डियों का दल मंडराते देख लोग हैरान हो गए। देर शाम तक टिड्डियों का दल मंडराता नजर आया। वहीं, मझोला प्रथम गांव में पहुंचे टिड्डी दल ने धान की फसल पर हमला कर दिया। किसानों ने शोर कर टिड्डी दल से फसल का बचाव किया। 

Locust Swarm Attack In Uttarakhand Latest News: Alerts To farmers For Save Crops
- फोटो : अमर उजाला

हालांकि, टनकपुर में फसलों पर उनके हमले की कोई सूचना नहीं है। टनकपुर एसडीएम दयानंद सरस्वती और तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि कृषि विभाग को अलर्ट कर टिड्डियों से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। 

Locust Swarm Attack In Uttarakhand Latest News: Alerts To farmers For Save Crops
- फोटो : अमर उजाला

चंपावत के मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने टनकपुर पहुंच खेतों का मुआयना करने के साथ किसानों को आगाह किया। उन्होंने बताया कि पीलीभीत जिले के पूरनपुर में टिड्डियों का व्यापक प्रकोप हुआ है। उसके बाद ये यहां पहुंची होंगी। उप्रेती ने कुछ स्थानों पर स्प्रे भी करवाया। इधर, किच्छा के सैंजना सहित कुछ गांवों में भी टिड्डियों का दल दिखाई देने से किसान चिंतित हो उठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Locust Swarm Attack In Uttarakhand Latest News: Alerts To farmers For Save Crops
- फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि टिड्डियों का यह दल फिलहाल सीमा पर लगे मनुवा पट्टी गांव की ओर चला गया है। वहीं, रुद्रपुर में उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे कुछ गावों में टिट्डी दल देखा गया। किसानों ने इसकी सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों देकर मदद की गुहार लगाई। जिस पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने कुछ गांवों का निरीक्षण कीटनाशकों का छिड़काव कराया।   

विज्ञापन
Locust Swarm Attack In Uttarakhand Latest News: Alerts To farmers For Save Crops
- फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर में मलसी गांव के निकट सैजना व सैजनी के पास शाम के समय अचानक किसानों से धान की फसल व गन्ने के ऊपर टिट्डी दलों को मंडराते हुए देखा। कुछ देर बाद किच्छा में रतनपुरा, दरऊ गांव के साथ ही सितारगंज स्थित मटिया गांव में किसानों ने टिड्डी दल को देखा। खटीमा के सीमांत गावों में टिड्डी दल देखे गए। बिगवाड़ा गांव के किसान विक्रमजीत सिंह समेत अन्य किसानों ने तुरंत इसकी सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों को दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed