फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्रग्रहण 2018: इस समय बंद होंगे मंदिरों के कपाट, पहले ही कर लें ये काम

Wed, 31 Jan 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Jan 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse 2018 temple door close on this time

पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ सुपर ब्लू मून आज दिखेगा। जिसका सूतक लगते ही नौ घंटे पहले मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। तो पहले ही यह काम निपटा लें।

Lunar eclipse 2018 temple door close on this time
चंद्र ग्रहण - फोटो : SOCIAL MEDIA

इस दौरान घरों में भी पानी, दूध आदि में तुलसी का प्रयोग होगा। ग्रहण के हटते ही मंदिरों और घरों की धुलाई आदि की जाएगी। 36 साल बाद पूर्ण चंद्रग्रहण और ब्ल्यू सुपरमून एक साथ होगा। 31 जनवरी को होने वाली यह खगोलीय घटना न केवल भारत बल्कि विश्व के कई देशों में देखी जा सकेगी।
 

Lunar eclipse 2018 temple door close on this time

इससे पहले चंद्रग्रहण और ब्ल्यू मून 30 दिसंबर 1982 को एक साथ थे। इस घटना में चंद्रमा का रंग भी बदला हुआ नजर आएगा। माघ पूर्णिमा का यह पहला चंद्रग्रहण है। वहीं अब तक नीला चांद यानी ब्लू सुपरमून का दीदार नहीं कर पाने वालों के लिए इसे देखने का मौका होगा। 31 जनवरी को नीला चांद दिखाई देगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar eclipse 2018 temple door close on this time
सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषों के अनुसार इसके बाद 2028 और फिर 2037 में ब्लू मून देखने को मिलेगा।  ब्लू सुपर मून की घटना में चंद्रमा नीला, तांबे के रंग, चमकीला अलग-अलग रंगों का दिखाई देता है। आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार 31 जनवरी को चंद्रग्रहण पुष्य एवं अश्लेषा नक्षत्र एवं कर्क राशि कालीन घटित हो रहा है।
 

विज्ञापन
Lunar eclipse 2018 temple door close on this time
moon

इस ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व अर्थात प्रात: 8.18 मिनट पर लगेगा। ग्रहण प्रारंभ शाम 5.18 मिनट पर होगा। खग्रास प्रारंभ 6.22 मिनट शाम एवं खग्रास समाप्ति शाम 7.38 मिनट पर होगी। ग्रहण समाप्त रात 8.42 मिनट पर होगा। ग्रहण की अवधि कुल 3 घंटे 24 मिनट रहेगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed