फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैदान में बोरे के अंदर मिला युवक का शव, नोंच-नोंच कर खा गए कुत्ते, तस्वीरें बेहद दर्दनाक

Wed, 31 Jan 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 31 Jan 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
youth Dead body found in bag in srinagar uttarakhand
murder

यहां एक युवक की हत्या कर उसका शव बोरे में बंद कर जीआईएंडटीआई मैदान के पास फेंक दिया गया। कुत्ते शव को बुरी तरह नोंचकर खा गए। तस्वीरें देख नहीं पाएंगे।


 

youth Dead body found in bag in srinagar uttarakhand
murder

मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्ट्या लगता है कि युवक की गला घोंट कर हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने सोमवार देर रात शहर के बीचों-बीच स्थित जीआईएंडटीआई मैदान के एप्रोच मार्ग से सफेद बोरे में एक युवक की लाश बरामद की थी।

youth Dead body found in bag in srinagar uttarakhand
murder

पुलिस के मुताबिक रात करीब 9 बजे एक युवक जीआईएंडटीआई मैदान के समीप बनी पार्किंग में अपना वाहन पार्क करने पहुंचा तो उसकी नजर सफेद बोरे पर पड़ी। बोरे को कुत्ते और सुअर नोच रहे थे। युवक की सूचना पर कोतवाल एनएस बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। बोरे का मुंह नाइलॉन की नीली रस्सी से बांधा गया था। बोरे को खोला गया तो उसमें युवक की लाश रखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
youth Dead body found in bag in srinagar uttarakhand
murder

मृतक की उम्र 25-30 के बीच आंकी जा रही है। युवक का आधा चेहरा सुअरों व कुत्तों ने नोच लिया था, जिससे शक्ल साफ नहीं दिखाई दे रही है। युवक के गले पर निशान होने से गला दबा कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
youth Dead body found in bag in srinagar uttarakhand
murder

शिनाख्त के लिए शव को बेस अस्पताल की मोरचरी में रखा गया है। मंगलवार सुबह एसएसपी जगतराम जोशी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। जोशी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर मौजूद हर पहलू का गहनता से अध्ययन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed