{"_id":"57871b044f1c1b1b4313e432","slug":"mobile-tower-on-wheels-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, सिग्नल मजबूत करने के लिए कैसे गली-गली घूम रहे हैं मोबाइल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, सिग्नल मजबूत करने के लिए कैसे गली-गली घूम रहे हैं मोबाइल टावर
Fri, 15 Jul 2016 08:43 AM IST
अनिल चन्दोला / अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Jul 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
mobile tower on wheels in dehradun
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सिग्नल मजबूत करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों के मोबाइल टावर गली-गली घूम रह हैं। शिमला बाईपास चौक के पास पांच मिनट पहले तक जहां कुछ नहीं था, वहां एकाएक मोबाइल टावर खड़ा हो गया। जब तक लोग माजरा समझ पाते कि मोबाइल टावर गायब हो गया।
सिग्नल मजबूत करने के लिए गली-गली घूम रहे मोबाइल टावर
2 of 6
mobile tower on wheels in dehradun
- फोटो : concept photo
कुछ देर बाद दूसरी जगह पर भी ऐसा ही हुआ। बल्लूपुर चौक के पास लोगों को मकानों के बीच अचानक मोबाइल टावर दिखा। स्थानीय लोगों ने मोहल्ले के बीच मोबाइल टावर का विरोध किया, तो करीब दस मिनट बाद टावर गायब हो गया।
सिग्नल मजबूत करने के लिए गली-गली घूम रहे मोबाइल टावर
3 of 6
mobile tower on wheels in dehradun
यह कोई कोरी कल्पना नहीं, बल्कि टेलीकॉम कंपनियों की सिग्नल मजबूत करने की नई जुगत है। कंपनियों ने मोबाइल टावर ऑन व्हील्स का यह नया प्रयोग किया है। पिछले कुछ समय से मोहल्लों में मोबाइल टावर से निकलने वाली तरंगों को लेकर विरोधाभास से कंपनियों को यह तरीका तलाशना पड़ा। यही नहीं, इमारतों पर लगे करीब दो दर्जन अवैध मोबाइल टावरों को एमडीडीए सील कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिग्नल मजबूत करने के लिए गली-गली घूम रहे मोबाइल टावर
4 of 6
mobile tower on wheels in dehradun
इसके अलावा बड़ी संख्या में मोबाइल टावरों का निर्माण रुका पड़ा है। ऐसे में तमाम क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या पैदा हो गई है। लेकिन यह तरीका जहां नेटवर्क कनेक्टिविटी सुधारने में खासा कारगर साबित हो रहा है, वहीं इसमें एमडीडीए की कार्रवाई का डर भी नहीं है।
विज्ञापन
सिग्नल मजबूत करने के लिए गली-गली घूम रहे मोबाइल टावर
5 of 6
mobile tower on wheels in dehradun
लोगों के विरोध की स्थिति में इसे हटाना और दूसरी जगह शिफ्ट करना भी खासा आसान है। राजधानी में अलग-अलग ऑपरेटरों के तीन दर्जन से ज्यादा मूवेबल टावर चल रहे हैं। ज्यादातर ऑपरेटर किसी खाली सड़क या प्लॉट पर इन टावरों को खड़ा कर देते हैं। इसमें एक ट्रॉली में मोबाइल टावर, जनरेटर और अन्य उपकरण लगे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।