फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुस्लिम हो या विदेशी हर किसी पर छाया भविष्य जानने का खुमार, देखें तस्वीरें

Mon, 15 May 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 May 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
Muslims reached in jyotish mahakumbh 
jyotish mahakumbh - फोटो : amarujala

कुल्हाल निवासी फकरूद्दीन भले ही मुस्लिम हैं लेकिन ज्योतिष, पूजा-पाठ पर उनका पूरा विश्वास है। अमर उजाला महाकुंभ में पहुंचे फकरूद्दीन ने बताया कि वह अक्सर ज्योतिषों के पास जाते हैं। कुंडली भी दिखवाते हैं। इस बार बच्चों के रोजगार से जुड़े सवाल करने शिविर में पहुंचे। कई व‌िदेशी भी ज्योत‌िष महाकुंभ में अपनी क‌िस्मत का ताला खोलने का राज जानने के ल‌िए पहुंचे।

Muslims reached in jyotish mahakumbh 
jyotish mahakumbh

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में लगे ज्योतिष महाकुंभ में रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कोई अपने घर की परेशानी लेकर पहुंचा तो कोई बच्चों के भविष्य की चिंता। सबको उम्मीद थी कि ज्योतिषों से उन्हें बेहतर राय और उपाय मिल सकेगी। शिविर में ज्योतिषों से मिलने के बाद लोगों ने खुशी भी जाहिर की, कि उन्हें एक प्लेटफार्म तो ऐसा मिला, जहां वह अपने पसंदीदा ज्योतिष से मिलकर अपने सवाल उनके सामने रख सकते हैं। 

Muslims reached in jyotish mahakumbh 
jyotish mahakumbh - फोटो : amarujala

​लोगों ने घरेलू झगड़ो को दूर करने के लिए उपाय पूछे। खासकर वास्तु शास्त्र की दशा बदल कैसे घरेूल झगड़ो से बचा जा सकता है। यह सवाल लेकर रविवार को लोग अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचे। इस मौके पर अधिकतर ज्योतिषियों ने सकारात्मक विचारों के साथ काम करने को कहा। इस संबंध में कुछ ज्योतिषों से बातचीत भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslims reached in jyotish mahakumbh 
jyotish mahakumbh

​पटेलनगर निवासी संजय जैन ने बताया कि 40 वर्ष की उम्र हो गई है लेकिन अब तक शादी नहीं हो पाई है। कहा कि शादी को लेकर सवाल किए, शिविर से संतुष्ट होकर वापस जा रहे हें। वहीं पटेलनगर निवासी राजू वडेरा ने बताया कि पत्नी का ज्योतिष पर बेहद विश्वास है। पत्नी के साथ ही वह शिविर में आए हैं। उन्होंने ही अपने कुछ सवाल किए।

विज्ञापन
Muslims reached in jyotish mahakumbh 
jyotish mahakumbh

भानियावाला से आए आरएस पुंडीर ने बताया कि मकान का नक्शा दिखाने आए थे कि मकान में कोई वास्तु दोष तो नहीं। इसके साथ ही मकान के ऊपर भी कमरे बनवाने से पहले सलाह लेनी थी। रायपुर निवासी सुनील ने बताया कि घरेलू विवाद की समस्या लेकर पहुंचे। इसके साथ ही काम के बारे में भी सवाल किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed