केंद्र सरकार की डीजीईटी (डायरेक्टर जनरल एंप्लायमेंट एंड ट्रेनिंग) की ओर से जारी की गई गाइड लाइन युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आया है।
{"_id":"5a7a870d4f1c1b387b8b4f0a","slug":"negative-marking-ban-in-exam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस परीक्षा में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस परीक्षा में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग
जोगेंद्र सिंह मावी / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 08 Feb 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
JOB trade apprentice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आईटीआई की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभी तक सवाल का गलत उत्तर लिखने पर 25 प्रतिशत नेगेटिव मार्किंग हो जाती थी।
exam
नए नियमावली केंद्र सरकार की डीजीईटी (डायरेक्टर जनरल एंप्लायमेंट एंड ट्रेनिंग) की ओर से हल्द्वानी स्थित निदेशालय को जारी कर दिए गए हैं। इससे आईटीआई की विभिन्न ब्रांचों में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा के तहत परीक्षा होती है। जिसमें सभी प्रश्न आब्जेक्टिव आते हैं। सबसे बड़ी बात थ्योरी का कोई प्रश्न नहीं पूछा जाता। प्रश्नों का जवाब ओएमआर सीट के माध्यम से दिया जाता है। जिसमें प्रावधान था कि यदि किसी प्रश्न का जवाब गलत हो जाता है तो उस पूछे गए सवाल के नंबर के आधार पर 25 प्रतिशत अंक सही प्रश्न के जवाब में से काट लिया जाता था।
विज्ञापन
पीएम मोदी
अब केंद्र सरकार की डीजीईटी के तहत नए नियम लागू करते हुए किसी प्रश्न का जवाब गलत होने की दशा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। आईटीआई निदेशालय हल्द्वानी के डिप्टी डायरेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की डीजीईटी के तहत नए निर्देश पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी आईटीआई के परीक्षा सेंटर के प्रभारियों को प्रचार करने को निर्देश जारी कर दिए है।