फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: औली के पास हैं ये मनमोहक ट्रैक, नए साल पर कर सकते हैं प्लान, तस्वीरें देख नहीं रुकेंगे कदम

Sat, 30 Dec 2023 07:48 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Dec 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
New Year 2024: Tourist can plan to visit Beautiful Kuari Pass Trek and Gorson near Uttarakhand Auli
क्वारीपास ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

नए साल के जश्न से पहले ही औली के साथ अन्य पर्यटक स्थल भी गुलजार होने लगे हैं जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हैं। इन दिनों क्वारीपास ट्रैक भी पर्यटकों से गुलजार है। क्वारीपास में अभी भी बर्फ जमी है और यहां हर दिन करीब 50 पर्यटक पहुंच रहे हैं।



नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में औली पहुंचते हैं। औली में तो पिछले कुछ दिनों से लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। अब लार्ड कर्जन-क्वारीपास ट्रैक पर भी बड़ी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं। यहां रात्रि विश्राम के लिए कई टेंट लगे हैं।

New Year 2024: ऋषिकेश में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, 'जाम' हुआ शहर, रेंग-रेंगकर चले वाहन, तस्वीरें

New Year 2024: Tourist can plan to visit Beautiful Kuari Pass Trek and Gorson near Uttarakhand Auli
क्वारीपास ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

क्वारीपास में इस समय एक फीट से अधिक बर्फ है जहां पर्यटक खूब लुत्फ उठा रहे हैं। क्वारीपास ट्रैक लंबा होने के कारण यहां रात्रि विश्राम जरूरी है। यहां पर पर्यटन व्यवसायियों ने 20 से अधिक टेंट लगाए हैं।

New Year 2024: Tourist can plan to visit Beautiful Kuari Pass Trek and Gorson near Uttarakhand Auli
क्वारीपास ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन व्यवसायी दिनेश भट्ट ने बताया कि क्वारीपास में हर दिन काफी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं। क्वारीपास जाने के लिए इस समय जोशीमठ से ढाक गांव होते हुए तुगासी गांव तक वाहन से पहुंचा जा सकता है। उसके बाद करीब छह किमी का लंबा पैदल ट्रैक पार करने के बाद यहां पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024: Tourist can plan to visit Beautiful Kuari Pass Trek and Gorson near Uttarakhand Auli
गौरसों में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

औली के बाद अब पर्यटक गौरसों बुग्याल का रुख करने लगे हैं। गौरसों में पर्याप्त मात्रा में बर्फ है जिसमें पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं और घुड़सवारी कर रहे हैं। औली से लगभग चार किलोमीटर ऊपर चारों ओर से जंगल से घिरे गौरसों बुग्याल में पर्यटक सैर सपाटे के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
New Year 2024: Tourist can plan to visit Beautiful Kuari Pass Trek and Gorson near Uttarakhand Auli
औली में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

औली और गौरसों बुग्याल में लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। गौरसों बुग्याल जाने के लिए पर्यटक औली के आठ नंबर टावर से स्नो बाइक पर बैठकर दस नंबर टावर तक पहुंच रहे हैं जबकि कई पर्यटक औली से घुड़सवारी कर गौरसों पहुंच रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed