फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2024: औली पहुंचने लगे पर्यटक, पहाड़ी व्यंजन बने पहली पसंद, 80 फीसदी तक होटल और लॉज फुल

Fri, 29 Dec 2023 10:23 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Dec 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
New Year 2024 Tourists Crowd in Auli Liked Pahadi Food hotels and lodges up to 80 percent full
औली में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

नए साल का जश्न मनाने के लिए औली में पर्यटकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। यहां 80 प्रतिशत तक होटल और लॉज फुल हो चुके हैं और दो जनवरी तक की बुकिंग हो चुकी है। स्थानीय होटलों में पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन परोसे जा रहे हैं जो पर्यटकों की पहली पसंद में शामिल हो रहे हैं।



नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। औली के साथ ही क्वारीपास में पर्यटक काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। हालांकि औली में बर्फ पिघल चुकी है लेकिन गोरसों से लेकर क्वारीपास में बर्फ है।

कड़ाके की ठंड: जमे नीती घाटी के झरने और नदी, खूबसूरत वादियों का दीदार करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

New Year 2024 Tourists Crowd in Auli Liked Pahadi Food hotels and lodges up to 80 percent full
औली में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

वहीं मौसम विभाग की 30 जनवरी के बाद पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है जिससे नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक अधिक संख्या में उमड़ रहे हैं।

New Year 2024 Tourists Crowd in Auli Liked Pahadi Food hotels and lodges up to 80 percent full
औली में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

औली में 80 प्रतिशत तक होटल, लॉज व होम स्टे बुक हो चुके हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम औली के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि औली में दो जनवरी तक की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024 Tourists Crowd in Auli Liked Pahadi Food hotels and lodges up to 80 percent full
औली में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

वहीं औली के होटल व्यवसायी अजय भट्ट ने कहा कि होटलों में अधिकांश बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि नए साल पर औली में बर्फबारी हो तो बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ सकते हैं।

विज्ञापन
New Year 2024 Tourists Crowd in Auli Liked Pahadi Food hotels and lodges up to 80 percent full
औली में पर्यटकों को परोसा जा रहा पहाड़ी खाना - फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों को होटलों में पहाड़ी व्यंजन झंगोरे की खीर, चैसा, मंडुवे की रोटी, अरसे, रोट, गहत की दाल, लाल चावल, झंगोरे की खीर आदि परोसे जा रहे हैं। पर्यटक पहाड़ी व्यंजनों को खूब पसंद कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed