फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कड़ाके की ठंड: जमे नीती घाटी के झरने और नदी, खूबसूरत वादियों का दीदार करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

Wed, 27 Dec 2023 02:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Dec 2023 02:32 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather New Year 2024 Rivers Frozen in Niti Valley Tourist Crowd to See
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला

सर्दियों के खुशनुमा मौसम में पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए उत्तराखंड की नीती घाटी तक पहुंच रहे हैं। घाटी में कड़ाके की ठंड के चलते नदी नाले जमे हुए हैं, जो पर्यटकों को खासे आकर्षित कर रहे हैं।

नए साल से पहले ही पर्यटक औली, गोरसों सहित अन्य जगह काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। अब पर्यटक सीमांत क्षेत्र नीती घाटी का भी रुख करने लगे हैं। जोशीमठ पहुंचे पर्यटक बड़ी तादात में सीमांत क्षेत्र के गांवों और वहां की खूबसूरती को देखने पहुंच रहे हैं। नीती घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे यहां बहने वाले नदी नाले पूरी तरह से जमे हुए हैं।

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक खिली हल्की धूप, ठंडी हवाओं ने किया परेशान, 31 के बाद बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather New Year 2024 Rivers Frozen in Niti Valley Tourist Crowd to See
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला

सड़क और पहाड़ी पर हवा में जमे झरने पर्यटकों को खासे पसंद आ रहे हैं। ठंड के चलते यहां सड़क पर पाला जमा है, जिससे स्थानीय वाहनों से ही पर्यटक घाटी तक पहुंच रहे हैं। हालांकि नीती घाटी से सभी लोग निचलते क्षेत्रों में लौट चुके हैं, जिससे यहां गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Uttarakhand Weather New Year 2024 Rivers Frozen in Niti Valley Tourist Crowd to See
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय पर्यटन टूर ऑपरेटर संतोष कुंवर ने बताया कि औली के साथ नीती घाटी को भी प्रमोट करने के लिए पर्यटकों को वहां भेजा जा रहा है। क्रिसमस के बाद से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather New Year 2024 Rivers Frozen in Niti Valley Tourist Crowd to See
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के आदित्य व गुजरात की पूजा का कहना है कि नीती घाटी की सुंदरता आकर्षित करने वाली है। बर्फ में तब्दील हुए झरने बहुत ही सुंदर लग रहे हैं। ऐसा नजारा देखने का मौका पहली बार मिला है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather New Year 2024 Rivers Frozen in Niti Valley Tourist Crowd to See
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला

वहीं, नए साल में प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी। 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed