फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall in Auli: बर्फबारी के बाद क्रिसमस और नए साल के लिए औली तैयार, होटलों में बुकिंग हुई तेज

Thu, 14 Dec 2023 11:08 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Dec 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Hotels Booking Starts Christmas and New Year In Auli After snowfall
बर्फबारी के बाद औली - फोटो : अमर उजाला

हिमक्रीड़ा केंद्र औली में मंगलवार को जमकर हुई बर्फबारी ने पर्यटकों का ध्यान फिर से औली की ओर खींच लिया है। बर्फबारी के बाद औली के होटलों में बुकिंग तेज हो गई है। इससे पर्यटन व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक नजर आ रही है। औली में इस समय एक फीट तक बर्फ जम गई है।



औली के पर्यटन व्यवसायी सर्दियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहां बर्फबारी होने पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। खासकर क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर यहां खासी भीड़ लगी रहती है। यदि बर्फबारी अच्छी हो जाए तो सारे होटल, लॉज व होम स्टे फुल रहते हैं।

Uttarakhand Weather: यमुनोत्री हाईवे पर पाला जमने से जोखिमभरी हुई वाहनों की आवाजाही, पैदल जा रहे लोग

Uttarakhand weather Hotels Booking Starts Christmas and New Year In Auli After snowfall
औली में बर्फ - फोटो : amar ujala

औली के होटल व्यवसायी अजय भट्ट ने बताया कि दिसंबर के शुरू में काफी कम बुकिंग आ रही थी, लेकिन मंगलवार को हुई बर्फबारी के बाद बुकिंग में तेजी आ गई है। बुकिंग के लिए लगातार फोन आ रहे हैं।

Uttarakhand weather Hotels Booking Starts Christmas and New Year In Auli After snowfall
औली में बर्फबारी से खूबसूरत हुआ नजारा - फोटो : amar ujala
मंगलवार को औली में अच्छी बर्फबारी हुई है। दस नंबर टावर के पास एक फीट तक बर्फ जम गई है। मौसम यदि इसी तरह से मेहरबान रहा तो औली में रौनक बनी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather Hotels Booking Starts Christmas and New Year In Auli After snowfall
औली मार्ग पर फिसलन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मंगलवार की बर्फबारी के बाद औली रोड पर फिसलन शुरू हो गई है। बर्फबारी के बाद पाला गिरेगा, जिससे समस्या और बढ़ जाएगी, वहीं आने वाले दिनों में यदि बर्फबारी अधिक होती है तो मार्ग पर आवाजाही बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Hotels Booking Starts Christmas and New Year In Auli After snowfall
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज गुरुवार को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना है। इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और रात में ठंड ज्यादा रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed