फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारों धामों में बर्फबारी: खूबसूरत बर्फीली वादियों से नजर नहीं हटेगी...क्रिसमस-नए साल के लिए कर सकते हैं प्लान

Wed, 13 Dec 2023 12:17 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Dec 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Char Dham Badrinath Kedarnath Hemkund Valley of Flowers and Auli covered in snow Watch Photos
औली में बर्फबारी से खूबसूरत हुआ नजारा - फोटो : amar ujala

मौसम के बदले मिजाज के साथ ही मंगलवार को चारों धामों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और औली में जमकर बर्फबारी हुई। केदारनाथ में जहां चार इंच नई बर्फ जम गई है वहीं तापमान माइनस 7 तक रहा है।





वहीं निचले क्षेत्रों में हुई बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। गोपेश्वर/जोशीमठ में मंगलवार को सुबह से बादल छाए थे और दोपहर बाद चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, काली माटी, औली, गोरसों बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।

Snowfall in Char Dham Badrinath Kedarnath Hemkund Valley of Flowers and Auli covered in snow Watch Photos
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

गोपेश्वर, जोशीमठ, पोखरी, नंदानगर, पीपलकोटी आदि क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलीं। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में ही दुबके रहे और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। बदरीनाथ में तापमान अधिकतम -1 और न्यूनतम - 8 डिग्री, औली में अधिकतम 3, न्यूनतम -3 और , जोशीमठ में अधिकतम 9 , न्यूनतम - 2 रहा।
 

Snowfall in Char Dham Badrinath Kedarnath Hemkund Valley of Flowers and Auli covered in snow Watch Photos
औली में एक फिट तक जमी बर्फ - फोटो : amar ujala

रुद्रप्रयाग केदारनाथ धाम में दोपहर बाद 12 बजे बर्फबारी हुई जो देर शाम तक होती रही। धाम में लगभग चार इंच नई बर्फ जमी। वहीं, द्वितीय केदार व तृतीय केदार में भी बर्फ गिरी। धाम में तापमान अधिकतम 1 डिग्री व न्यूनतम -7 डिग्री दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Char Dham Badrinath Kedarnath Hemkund Valley of Flowers and Auli covered in snow Watch Photos
बर्फ की सफेद चादर से ढका चमोली जिले का इराणी गांव - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी/बड़कोट स्थित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में इस सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई जबकि हर्षिल में भी बर्फबारी हुई। गंगोत्री धाम में अधिकतम तापमान -3 और न्यूनतम -8 दर्ज किया गया है। वहीं यमुनोत्री धाम में अधिकतम -1 व न्यूनतम तापमान -7 दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Snowfall in Char Dham Badrinath Kedarnath Hemkund Valley of Flowers and Auli covered in snow Watch Photos
जोशीमठ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala
जिला मुख्यालय में हल्की बूंदाबांदी हुई जो शाम को भी होती रही। वहीं हर्षिल में बर्फबारी से घाटी के पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ गई है। उधर, यमुनोत्री धाम सहित गीठ पट्टी के 12 गावों में, मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में भी बर्फबारी हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed