{"_id":"6a3ebc6b1a0bbb27930520dc","slug":"nihang-sikh-dispute-they-present-in-paonta-sahib-dehhradun-on-high-alert-strict-surveillance-at-borders-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nihang Dispute: कम नहीं हो रहा तनाव; पांवटा साहिब में रुके निहंग, जिले में हाईअलर्ट, बॉर्डर पर सख्त निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nihang Dispute: कम नहीं हो रहा तनाव; पांवटा साहिब में रुके निहंग, जिले में हाईअलर्ट, बॉर्डर पर सख्त निगरानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:27 PM IST
सार
Dehradun News: निहंग सिखों ने दो दिन तक पांवटा साहिब में ही रुकने पर सहमति जताई है। जिसके बाद देहरादून जिले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
1 of 5
निहंगों के दून कूच के बाद तनाव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कर्णप्रयाग में निहंग सिखों के साथ हुए विवाद से बढ़ा तनाव कम नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन से बातचीत में निहंग सिखों ने दो दिन तक पांवटा साहिब में ही रुकने पर सहमति जताई है पर पुलिस देहरादून जिले में हाईअलर्ट पर है। उत्तराखंड कूच की आशंका के मद्देनजर सीमाओं पर सख्त निगरानी की जा रही है।
देहरादून जिले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अगले कुछ दिनों तक जिले की सीमाओं पर विशेष निगरानी की जा रही है। पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच भी शुरू कर दी है।
जिले के प्रमुख प्रवेश मार्गों कुल्हाल बॉर्डर, आशारोड़ी और रायवाला में बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इन स्थानों पर पुलिस बल के साथ खुफिया विभाग के अधिकारी भी तैनात हैं, जो आने-जाने वालों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर यात्रियों से पूछताछ भी की जा रही है।
निहंगों के दून कूच के बाद अलर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और जिले के सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। होटल, धर्मशाला, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
3 of 5
निहंगों को रोकेने के लिए खड़ी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुफिया तंत्र को सक्रिय कर हर छोटी-बड़ी सूचना पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एहतियाती कदम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाए गए हैं। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुरुद्वारे में निहंग सिख
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है। निहंग सिखों को दून से पांवटा साहिब भेज दिया गया था। वहां उनसे बातचीत की गई है। कई स्तर से मामले को सुलझाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
निहंगों ने लहराई तलवारें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तलवार लहराने के वीडियो वायरल
कुल्हाल बार्डर पर बैरियर तोड़ने के बाद पुलिस को चकमा देते हुए देहरादून में घुसे निहंगों के सड़क पर खड़े होकर तलवार लहराने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इससे शहर में लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात निहंग देहरादून में अपने वाहन लेकर घुस आए थे। उसके बाद कुछ स्थानों पर लोगों ने उनके वीडियो बनाए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।