{"_id":"6a4367a01fe174191c0f8f4b","slug":"ketan-murder-case-bhim-army-activists-heading-to-tehri-stopped-uttarakhand-news-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: केतन हत्याकांड, टिहरी जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: केतन हत्याकांड, टिहरी जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर रोका
Tue, 30 Jun 2026 12:48 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:48 PM IST
सार
केतन हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए टिहरी जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और उनके कार्यकताओं को पुलिस ने रोक दिया।
विज्ञापन
हरिद्वार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केतन हत्याकांड मामले में मंगलवार को फिर से टिहरी जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को शंकराचार्य चौक के पास पुलिस ने कैरिकेडिंग कर रोक दिया। काफी देर तक कार्यकर्ता आगे बढ़ाने की जिद करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
वहीं कुछ पदाधिकारी पहले ही वाहनों से आगे निकल गए। पुलिस अधिकारी वहां में उनके पीछे गए हैं। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद दो गाड़ियों के साथ हरिद्वार से आगे पहुंचे, लेकिन काफिले को हरिद्वार में शंकराचार्य चौक पर रोक दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब नहीं निकल रही बत्तीसी, 60% के जबड़े का आकार घटा, जगह न मिलने से अक्ल दाढ़ निकलने में मुश्किल
विज्ञापन
केतन हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए टिहरी जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार को समर्थकों के साथ कुछ दिन पहले भी पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान हुई खींचातानी में सांसद की शर्ट फट गई। उन्होंने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। घंटों हंगामे के बाद आईजी गढ़वाल ने फोन पर उन्हें पीड़ित परिवार से जल्द मिलाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह लौट गए। लेकिन आज फिर वह समर्थकों के साथ फिर से पहुंच गए।