पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: नेहा सक्सेना के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, पीसीओ बूथ से शुरू हुआ सफर, आज साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम

Tue, 30 Jun 2026 12:36 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 30 Jun 2026 12:36 PM IST
सार

देवभूमि की बेटी और साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम नेहा सक्सेना यूके के बड़े ब्रांड की एंबेसडर बनीं हैं। 

विज्ञापन
South Indian film popular actress Neha Saxena becomes brand ambassador for a major UK brand Uttarakhand news
नेहा सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की बेटी और दक्षिण भारतीय फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री नेहा सक्सेना ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। नेहा यूनाइटेड किंगडम के एक ब्रांड की पहली सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर बनी है।

इसके साथ ही वह यूके, आयरलैंड, जर्मनी और पूरे यूरोप में कंपनी का प्रतिनिधित्व करेंगी। देहरादून की रहने वाली नेहा सक्सेना आज दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में खास पहचान बनाई है। हालांकि दून से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था।

उन्होंने बताया कि बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। उनके पिता नहीं है, मां ने अकेले उनका पालन-पोषण किया है। ऐसे में जब उन्होंने अपनी मां को इस इच्छा के बारे में बताया तो पहले उन्हें चिंता हुई लेकिन बाद में उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को उड़ान देने का फैसला लिया और हमेशा नेहा की ताकत बनकर उनके साथ खड़ी रहीं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अब नहीं निकल रही बत्तीसी, 60% के जबड़े का आकार घटा, जगह न मिलने से अक्ल दाढ़ निकलने में मुश्किल

अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए नेहा ने कहा कि यूके की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी की पहली सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर बनना उनके लिए गर्व की बात है। नेहा की यह उपलब्धि उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

South Indian film popular actress Neha Saxena becomes brand ambassador for a major UK brand Uttarakhand news
नेहा सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए संघर्ष, पढ़ाई पूरी करने के लिए कर्ज और खर्च चलाने के लिए पीसीओ बूथ से लेकर ज्वेलरी शॉप तक नौकरी... लेकिन सपने इतने बड़े थे कि हालात भी उनके आगे छोटे पड़ गए। नेहा ने अपने संघर्ष, मेहनत और प्रतिभा के दम पर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई और अब उनका सफर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। यूके की डिलीवरी कंपनी क्विकज़ी ने उन्हें अपना अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही वह यूरोप के कई देशों में कंपनी का चेहरा होंगी।

South Indian film popular actress Neha Saxena becomes brand ambassador for a major UK brand Uttarakhand news
नेहा सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

नेहा का फिल्मी सफर भी नई ऊंचाइयों पर है। वह जल्द ही मलयालम फिल्मों हैप्पी मैरिड लाइफ, बॉम्बे पॉजिटिव, सुदेवनुम सुभालक्ष्मियम और तमिल फिल्म काधिरवन में नजर आएंगी। उनकी पिछली पैन इंडिया फिल्म सुपरस्टार मोहनलाल के साथ रही थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
South Indian film popular actress Neha Saxena becomes brand ambassador for a major UK brand Uttarakhand news
नेहा सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
नेहा का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। पिता के निधन के बाद मां ने अकेले उन्हें पाला। स्कूल की फीस माफ हुई, होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण लेना पड़ा और कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने परिवार को आर्थिक रूप से संभाला, कर्ज चुकाए और फिर अभिनय के सपने को पूरा करने दक्षिण भारत चली गईं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अब नहीं निकल रही बत्तीसी, 60% के जबड़े का आकार घटा, जगह न मिलने से अक्ल दाढ़ निकलने में मुश्किल

 
विज्ञापन
South Indian film popular actress Neha Saxena becomes brand ambassador for a major UK brand Uttarakhand news
नेहा सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

नई भाषा, नया शहर और नई फिल्म इंडस्ट्री।  कई बार ऑडिशन में असफलता मिली, कई तरह की चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उन्होंने समझौते के बजाय अपनी मेहनत पर भरोसा रखा। वर्ष 2013 में तुलु फिल्म रिक्शा ड्राइवर से अभिनय की शुरुआत की।

पहली ही फिल्म में एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका निभाकर 11 पुरस्कार जीते और यहीं से उनके लिए सफलता के दरवाजे खुलते चले गए। नेहा का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनना उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह चाहती हैं कि उत्तराखंड की भाषा, संस्कृति और स्थानीय फिल्म उद्योग को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed