पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News Altercation between locals and tourists leads to a scuffle and commotion detained one person

Mussoorie: स्थानीय लोगों और पर्यटकों में विवाद, मारपीट के बाद हंगामा, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

Tue, 30 Jun 2026 10:54 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 30 Jun 2026 10:54 AM IST
सार

मसूरी में हरियाणा के पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि पैदल चल रहे व्यक्ति और गाड़ी से चल रहे पर्यटक के बीच गाड़ी टच होने पर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Mussoorie News Altercation between locals and tourists leads to a scuffle and commotion detained one person
पर्यटकों में विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर की मालरोड में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कुछ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में भी दहशत फैल गई।

विज्ञापन


विवाद की सूचना पर कोतवाली मसूरी से चीता मोबाइल एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई की स्थिति बनी हुई थी, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को तितर-बितर कर माहौल शांत कराया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अब नहीं निकल रही बत्तीसी, 60% के जबड़े का आकार घटा, जगह न मिलने से अक्ल दाढ़ निकलने में मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि विवाद में शामिल नीरज राघव (36) निवासी बड़ा गांव सिकंदरपुर, सेक्टर-86, मानेसर, गुरुग्राम को हिरासत में लिया गया है। साथ ही वाहन का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान भी कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed