बदलते जमाने के साथ लोगों में ऑनलाइन शापिंग का रुझान बढ़ा है, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
{"_id":"5b02d6404f1c1be1408b6cf9","slug":"online-shopping-alert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शापिंग करते हैं तो बरतें ये सावधानियां, वरना बाद में हाथ मलते रह जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शापिंग करते हैं तो बरतें ये सावधानियां, वरना बाद में हाथ मलते रह जाएंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
Updated Tue, 22 May 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग
- फोटो : Market Land
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
online sale
इंटरनेट के जरिए खरीदारी में जरा सी चूक ग्राहकों को चूना लगा रही है। इंटनेट पर सस्ते दामों में सामान बेचने वाली वेबसाइट के जाल में फंस कर उपभोक्ता ठगी का शिकार हो रहे हैं। किसी पार्सल में फटी साड़ियां तो किसी में मोबाइल की डमी निकल रही है। पुलिस के पास इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।
Online shopping
हरिद्वार जिले में कस्बा के खड़ंजाकुतुबपुर गांव निवासी शाहरुन खान ने वेबसाइट नापतौल डॉटकॉम से तीन हजार रुपये में ईद के लिए तीन सूट, एक घड़ी और ज्वेलरी का सेट मंगाया था। डिलिवर हुए पार्सल में दो फटी साड़ियां निकली। पीड़ित ने पुलिस में वेबसाइट के खिलाफ शिकायत की। खानपुर के छात्र प्रवेश कुमार ने एक वेबसाइट का एड देखकर एंड्रायड मोबाइल फोन आर्डर किया था। इसके लिए छात्र ने कंपनी को साढ़े पांच हजार रुपये का भुगतान किया था। छात्र को मिले पार्सल में मोबाइल की जगह उसकी डमी निकली। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Online shopping
कस्बे के सोसायटी रोड मोहल्ला निवासी दक्ष कौशिक ने पंद्रह दिन पहले ऑनलाइन मोबाइल फोन का आर्डर दिया था। पांच हजार के भुगतान के बाद उसे जो पार्सल मिला उसमें मोबाइल की जगह एक बेल्ट और पर्स निकला है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। खानपुर के न्यामतपुर गांव निवासी अनुज कुमार ने भी एक माह पहले ऑनलाइन घड़ी की बुकिंग कराई, लेकिन पार्सल में एटीएम का कवर निकला है। ग्राहक ने मामला पुलिस में दर्ज कराया।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग
इंटरनेट विशेषज्ञ दीपक कुमार व जितेंद्र के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग किसी प्रतिष्ठित कंपनी से ही करनी चाहिए। ग्राहक को कंपनी की कस्टमर पॉलिसी व प्राइवेट पॉलिसी को अच्छे से पढ़कर व समझने के बाद ही आर्डर करना चाहिए।