फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं को झटका: पिटकुल व यूपीसीएल जेई भर्ती परीक्षा होगी निरस्त, पीछे है ये वजह

Sun, 15 Jul 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Jul 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
pitcul and upcl je recruitment paper leak exam can be canceled
exam

पिटकुल व यूपीसीएल में अवर अभियंता (जेई) के 252 रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा पर निरस्तीकरण की तलवार लटक गई है। लिखित परीक्षा में पेपर लीक होने से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा निरस्त करने का फैसला लेकर हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया है। जिलाधिकारी हरिद्वार की जांच रिपोर्ट में पेपर लीक होने की आशंका व्यक्त की गई। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखा है। इस पर हाईकोर्ट ही अंतिम फैसला लेगा। 27 जुलाई को मामले की सुनवाई होगी। 


 

pitcul and upcl je recruitment paper leak exam can be canceled
exam

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पिटकुल व यूपीसीएल में जेई (विद्युत व यांत्रिकी) के 252 पदों की लिखित परीक्षा नवंबर 2017 को आयोजित की थी। जिसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थियों ने इस पद की परीक्षा दी थी। 6 फरवरी 2018 को आयोग ने परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस पर जगदीश चंद्र पांडेय समेत अन्य अभ्यर्थियों ने परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिसमें जगदीश चंद्र ने एक ही कोचिंग इंस्टीट्यूट से 66 अभ्यर्थियों के मेरिट सूची में चयन होने की बात कही।

pitcul and upcl je recruitment paper leak exam can be canceled
court Order
इस पर चयन आयोग ने जेई परीक्षा में पेपर लीक होने का अंदेशा जताते हुए डीएम हरिद्वार को मामले की जांच सौंपी थी। डीएम की जांच में पेपर लीक होने का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने जेई भर्ती परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लेकर हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pitcul and upcl je recruitment paper leak exam can be canceled
पेपर लीक
डीएम की जांच रिपोर्ट ये हुआ खुलासा
जेई भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच में गोपनीयता लीक होने का जिक्र किया गया। जांच में कोचिंग इंस्टीट्यट के मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों की आंसर शीट को चेक किया गया। जिसमें यह खुलासा हुआ कि अभ्यर्थियों ने जिन प्रश्नों का उत्तर गलत दिया है। उनका उत्तर भी अभ्यर्थियों ने एक जैसे ही दिया है। जिन पुस्तकों के आधार पर विशेषज्ञों ने परीक्षा के लिए पेपर का सैट तैयार किया है। उन्हीं पुस्तकों से कोचिंग सेंटर में पढ़ाया जाता था। साथ ही जिस पॉलीटेक्निक के विशेषज्ञों ने पेपर सैट बनाया। उसी पॉलीटेक्निक के अधिकतर अभ्यर्थी मेरिट में चयनित हुए हैं। जिन्होंने रुड़की कोचिंग इंस्टीट्यूट से कोचिंग ली। 

 
विज्ञापन
pitcul and upcl je recruitment paper leak exam can be canceled
nainital high court - फोटो : google

जेई भर्ती परीक्षा में डीएम की जांच रिपोर्ट में पेपरों की गोपनीयता लीक होने की संभावना व्यक्त की गई। जेई भर्ती परीक्षा का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। आयोग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर पेपर निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया है। इस पर हाईकोर्ट का अंतिम फैसला होगा।
- संतोष बड़ोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed