{"_id":"5d503e4b8ebc3e6cb83260ed","slug":"pm-narendra-modi-man-vs-wild-show-with-host-bear-grylls-telecast-today-on-discovery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैन वर्सेज वाइल्ड: अलग अंदाज में नजर आएंगे पीएम मोदी, 180 देशों में डिस्कवरी पर आज प्रसारित होगा शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैन वर्सेज वाइल्ड: अलग अंदाज में नजर आएंगे पीएम मोदी, 180 देशों में डिस्कवरी पर आज प्रसारित होगा शो
जीवटता की मिसाल कहे जाने वाले 'मैन वर्सेज वाइल्ड' फेम बेयर ग्रिल्स के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को देखने का इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार रात नौ बजे पीएम मोदी डिस्कवरी के 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में बेयर ग्रिल्स के साथ कॉर्बेट पार्क के खतरनाक जंगल में साहस का परिचय देते नजर आएंगे। इस एपीसोड की शूटिंग कॉर्बेट में फरवरी में हो चुकी है। शूटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां जंगल के हर पहलू को जाना, वहीं जंगलात के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी बातचीत की। रामनगर के लोगों में भी काफी उत्साह है, क्योंकि अब उनका लोकप्रिय कॉर्बेट नेशनल पार्क डिस्कवरी के माध्यम से 180 देशों में देखा जाएगा।
2 of 7
मैन वर्सज वाइल्ड की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का कॉर्बेट पार्क में डिस्कवरी के लिए शूटिंग करना बेहद गोपनीय था। हालांकि, अमर उजाला ने अपने पाठकों को इसकी जानकारी 16 फरवरी को दे दी थी। पीएम मोदी ने कॉर्बेट के सफर की शुरुआत कालागढ़ रेंज से शुरू की थी। पीएम को कालागढ़ से ढिकाला तक बीस किलोमीटर के सफर को तय करने में दो घंटे लग गए थे। उस दिन तेज हवा और बारिश से रामगंगा नदी की लहरें उफान मार रहीं थीं। ऐसे हालात में वनकर्मी खुद रामगंगा में बोटिंग से कतराते हैं। बावजूद इसके पीएम मोदी ने उफनती लहरों की परवाह किए बगैर सफर जारी रखा। ढिकाला पहुंचने के बाद पीएम ने डिस्कवरी चैनल के लिए बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग की।
3 of 7
मैन वर्सज वाइल्ड की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
ढिकाला चौड़, सावर रोड, गैठिया रौ, खिनानौली के साथ रामगंगा नदी में शूटिंग के दौरान पीएम मोदी ने पार्क की जैव विविधता को नजदीक से निहारा। कालागढ़ से ढिकाला तक मिले बीहड़ जंगलों को देख प्रधानमंत्री ने वन कर्मियों की गश्त और वन्यजीवों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मैन वर्सज वाइल्ड की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने सीटीआर निदेशक राहुल के बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और कई सवाल भी पूछे। निदेशक की बेटी श्रेया और बेटा हर्ष से सवाल पूछा कि तुम दोनों में कौन सबसे ज्यादा झगड़ा करता है और कौन पढ़ाई में होशियार है। बड़े होकर क्या बनने की ख्वाहिश है। बेटी श्रेया ने कहा कि मैं आपकी तरह पीएम बनना चाहती हूं तो पीएम ने जवाब दिया आपको पीएम बनता देखने के लिए मुझे काफी इंतजार करना पड़ेगा। मोदी ने निदेशक की पत्नी स्नेहा का भी हाल जाना।
विज्ञापन
5 of 7
मैन वर्सज वाइल्ड की शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
डिस्कवरी चैनल की शूटिंग करने के बाद पीएम मोदी ने खिनानौली में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को वन्य जीवों की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की नसीहत दी थी। इसके अलावा, मानव व वन्यजीवों में हो रहे संघर्ष पर शोध करने को कहा और पार्क के संबंध में हर छोटी से बड़ी जानकारी हासिल की। खिनानौली में बैठक करने के बाद पीएम मोदी ने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। पीएम ने ग्रुप फोटो खिंचवाकर हर वन कर्मी को खुश किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।