{"_id":"5b2fba3f4f1c1b315d8b6fa6","slug":"pranav-pandya-says-after-meet-amit-shah-shanti-kunj-not-support-any-political-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमित शाह से मिलने के बाद डॉ प्रवण पंड्या ने बोल दी ऐसी बात, जिससे बढ़ जाएगी BJP की टेंशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह से मिलने के बाद डॉ प्रवण पंड्या ने बोल दी ऐसी बात, जिससे बढ़ जाएगी BJP की टेंशन
Mon, 25 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 25 Jun 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
amit shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के बाद ऐसी बात कह दी जिससे पार्टी की टेंशन बढ़ सकती है। उन्होंने अमित शाह से बात करने के बाद मीडिया से बातचीत में साफ कर दिया कि शांतिकुंज लोकसभा चुनाव के लिए किसी दल के समर्थन में कोई भी संदेश जारी नहीं करेगा। साधकों को मोदी सरकार की उपलब्धियां जरूर बताई जाएगी। उसके बाद वे किसका समर्थन करते है, वह उनका विवेक है।
2 of 5
amit shah
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद पंड्या ने शांतिकुंज की स्थिति स्पष्ट की। नमामि गंगे योजना के तहत हो रहे कामकाज से असंतुष्ट शांतिकुंज प्रमुख ने सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये। डॉ. प्रणव पंड्या ने रविवार को शाह से मुलाकात के बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बेहतरीन काम कर रही है। सरकार के पास एक साल का समय है।
3 of 5
amit shah
इसका सदुपयोग सरकार को व्यवस्था की बेहतरी के लिए करना चाहिए। अभी व्यवस्था सुधारने के लिए काफी कुछ किया जाना बाकी है। डॉ प्रणव पंड्या ने एक सवाल पर बताया कि गंगा की रक्षा के लिए शांतिकुंज के अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिला है, जबकि केंद्र की नमामि गंगे योजना में अभी काफी काम किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amit shah
डा. प्रणव पंड्या ने कश्मीर के हालात को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि जिस तरह के दौर से कश्मीर गुजर रहा था उसे देखते हुए पहले ही राजनीतिक गठबंधन टूट जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अभी कश्मीर के हालात नहीं सुधारे तो स्थिति और चिंताजनक होने वाली है।
विज्ञापन
5 of 5
amit shah
अमित शाह से हुई मुलाकात को महज शिष्टाचार बताते हुए डॉ पंड्या ने कहा कि इसके राजनैतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। उन्होंने शाह को बताया कि अखिल भारतीय गायत्री परिवार के साथ करीब दो करोड़ लोग सीधे ही जुड़े हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।