अब 200 रुपए का नया नोट बैंक खाता धारकों को परेशान कर रहा है। इतना ही नहीं बैंक अधिकारी भी 200 के नए नोटों के कारण मुश्किल में हैं।
{"_id":"5a6859104f1c1b805a8b5c9b","slug":"public-facing-trouble-due-to-200-rupee-new-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब 200 रुपए के नए नोट ने किया लोगों को परेशान, पीछे है ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 200 रुपए के नए नोट ने किया लोगों को परेशान, पीछे है ये वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 08 Feb 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
200 रुपये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, देहरादून बैंकों और एटीएम में दो हजार रुपये के नोटों का संकट हो गया है। एटीएम से केवल 500 और 100 रुपये के नोट निकल रहे हैं। ऐसे में एटीएम जल्दी खाली हो रहे हैं और लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं बैंकों के पास 200 रुपये के नोट हैं, लेकिन एटीएम में सेटिंग न होने की वजह से लोगों तक नहीं पहुंच रहे हैं। दो सौ रुपये के नोट केवल बैंकों से ही मिल रहे हैं।
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया
- फोटो : SELF
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने करीब एक माह पहले से 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी थी। आरबीआई ने सभी बैंकों को 2000 रुपये के नोट नहीं भेजने की सूचना भी दे दी है। नतीजतन अब एसबीआई, पीएनबी सहित अन्य बैंकों में 2000 रुपये के नोटों की किल्लत हो गई। बीते एक माह में बैंकों के पास दो हजार रुपये के जो नोट आए, वह एटीएम में फीड कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : concept photo
अब बैंकों के पास बेहद कम संख्या में दो हजार रुपये के नोट लौटकर आ रहे हैं। लिहाजा एटीएम में केवल 500 और 100 रुपये के नोट ही फीड करने पड़ रहे हैं। ऐसे में एटीएम बहुत जल्त खाली हो जाते हैं। हालांकि बैंकों के पास 50 और 200 रुपये के नोटों की भरपूर करेंसी है, लेकिन इन नोटों की एटीएम में सेटिंग नहीं हो पाई है। ऐसे में 50 और 200 रुपये के नोट बैंक शाखाएं ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन
pnb bank
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएनबी के मंडल प्रमुख एके खोसला के मुताबिक लोग दो हजार रुपये के नोटों को कम संख्या में बैंक में जमा कर रहे हैं, इससे समस्या हुई है। एसबीआई के अधिकारी एके निगम के मुताबिक 2000 रुपये के नोटों की कमी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कैश अपने घर में न रखें। उसे बैंक खाते में जमा कराएं और डिजिटल बैंकिंग पर फोकस रखें।