{"_id":"5a731df64f1c1bb2208b69da","slug":"rain-and-snowfall-warning-for-two-days-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान! इन दो दिनों यहां जमकर होगी बारिश, बर्फबारी फिर से बढ़ाएगी कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! इन दो दिनों यहां जमकर होगी बारिश, बर्फबारी फिर से बढ़ाएगी कड़ाके की ठंड
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Feb 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
rain in dehradun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड का प्रकोप थोड़ा कम होने लगा ही था कि अब मौसम विभाग ने फिर से दो दिनों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं बर्फबारी से ठंड भी कहर बरपाएगी।
rain in dehradun
पिछले करीब डेढ़ माह से चला आ रहा बारिश का इंतजार अगले हफ्ते खत्म हो सकता है। अगले सप्ताह राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में 9 और 10 को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार पांच फरवरी से मौसम में बदलाव होने लगेगा। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।
snowfall in uttarakhand
प्रदेश में दिसंबर के बाद से अब तक बारिश नहीं हुई है। विंटर सीजन में एक-दो दिन बादल जरूर छाए लेकिन केवल बूंदाबांदी भर हुई। 23 से 25 जनवरी के बीच राजधानी दून में थोड़ी बारिश हुई है। उसके बावजूद इस सीजन में अभी तक एक तिहाई बारिश भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पांच फरवरी को बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दिन बारिश होने की संभावना बेहद कम है। छह से आठ फरवरी के दौरान भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। नौ फरवरी को हल्की बारिश होगी। वहीं, 10 फरवरी को भी बारिश होगी। दो दिनों के दौरान ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
कूड़ा, लकड़ियां जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 फरवरी तक चलने वाले विंटर सीजन में अभी काफी कम बारिश हुई है। उत्तरकाशी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में एक चौथाई के लगभग बारिश हुई है। वहीं अन्य जिलों में भी आधी बारिश तक नहीं हुई। पिछले सीजन में भी बारिश सामान्य से कम रही थी।