{"_id":"5ef1fa2068c04a3fa2500574","slug":"rare-species-of-flowers-bloom-in-valley-of-flowers-uttarakhand-see-beautiful-visuals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फूलों की घाटी में रंग-बिरंगे फूलों के खिलने से आई बहार, पर्यटकों का इंतजार, देखें खूबसूरत तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की घाटी में रंग-बिरंगे फूलों के खिलने से आई बहार, पर्यटकों का इंतजार, देखें खूबसूरत तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Jun 2020 06:32 PM IST
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में रंग बिरंगे फूलों के खिलने से रौनक आ गई है। लेकिन अभी पर्यटकों के बिना पूरी घाटी वीरान है। हर साल एक जून से घाटी में पर्यटकों का आना शुरू हो जाता था, लेकिन इस साल अभी तक घाटी में एक भी पर्यटक नहीं पहुंच पाया है। तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सीजन शुरू होते ही मन को मोहित करने वाले विभिन्न प्रजाति के फूल घाटी में खिलने शुरू हो गए हैं। वन विभाग की मानें तो घाटी रंग बिरंगे फूलों से जगमगा रही है। फूलों की महक चारों तरफ फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन कोरोना के चलते बनी विकट परीस्थितियों में इस साल पर्यटकों को इन फूलों का दीदार हो पाएगा या नहीं अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हर साल इस समय सुबह से शाम तक देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही से भरी रहने वाली इस घाटी में इन दिनों वीरानी छाई हुई है।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
फूलों की घाटी में बर्फ लगभग पिघल चुकी है। जिससे प्राकृतिक रूप से खिलने वाले 300 से अधिक प्रजाति के पौधे तेजी से बढ़ रहे हैं और उनमें फूल खिल रहे हैं। इन फूलों की रंगत जुलाई और अगस्त तक रहती है। इस समय तक लगभग सभी तरह के फूल खिल जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती का कहना है कि घाटी में इस वर्ष अभी तक एक भी पर्यटक नहीं पहुचा है। घाटी में 55 से अधिक प्रजाति के फूल खिल गए हैं। जिसमें पोटेटिला, वाइल्ड रोज, सन फ्लावर, कोबरा, लिली, प्रिमुला आदि मुख्य रूप से खिले हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।