फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभी और बढ़ेंगी सारा-सुशांत की मुश्किलें, 'केदारनाथ' पर बैन के बाद हिंदू संगठनों ने उठाई नई मांग

Sat, 08 Dec 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 08 Dec 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Sara and sushant kedarnath Film may stuck in new probleme after release
kedarnath

विवादों में आई सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ को भले ही उत्तराखंड में बैन कर दिया गया हो, लेकिन अब हिंदू संगठनों ने नई मांग उठाई है। फिल्म केदारनाथ के प्रसारण पर रोक लगाने की सरकार की घोषणा का हिंदू संगठनों ने स्वागत किया है।

Sara and sushant kedarnath Film may stuck in new probleme after release
केदारनाथ पर बैन को लेकर पूरा करते लोग

श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और संतों ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर इसे हिंदुओं की जीत बताया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से फिल्म के प्रदर्शन पर केवल एक सप्ताह की रोक लगाई गई है। 

Sara and sushant kedarnath Film may stuck in new probleme after release
kedarnath

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अलावा पूरे देश में फिल्म को पूरी तरह बैन किया जाना चाहिए था। हिंदू भावनाओं को आहत करने वाली फिल्म पर की गई राज्य सरकार की कार्रवाई नाकाफी है। फिल्म के विरोध में चल रहे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara and sushant kedarnath Film may stuck in new probleme after release
kedarnath

सरकार को फिल्म को बैन करने के लिए मजबूर किया जाएगा। हिंदू हितों की बात करने वाली सरकार हिंदुओं के हितों का संरक्षण नहीं कर पा रही है। जिसका खामियाजा सरकार को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Sara and sushant kedarnath Film may stuck in new probleme after release
kedarnath - फोटो : twitter

सामाजिक सेना प्रमुख विनोद महाराज ने कहा कि सरकार की ओर से हिंदू संगठनों के दबाव में फिल्म के खिलाफ की गई कार्रवाई दिखावा लगती है। महंत स्वामी श्यामप्रकाश और भास्कर पुरी महाराज ने कहा कि केदारनाथ फिल्म में दिखाए गए दृश्य हिंदू जनमानस को आहत करने वाले हैं। मुकेश भारद्वाज, नवीन शर्मा, नरेश शर्मा, विजयपाल आदि ने भी पूरे देश में फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed