फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'केदारनाथ' के बाद बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं अभिषेक कपूर, अन्य डायरेक्टरों की भी बढ़ेंगी मुश्किलें

Sat, 08 Dec 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Dec 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
kedarnath Movie dispute Uttarakhand government will give notice to abhishek kapoor
kedarnath

सुशांत और सारा की फिल्म केदारनाथ की रिलीज के बाद अब डायरेक्टर अभिषेक कपूर की मुसीबतें बढ़ने जा रही है। केदारनाथ फिल्म को लेकर मचे बवाल के बीच राज्य सरकार इसके निर्माताओं को नोटिस देने जा रही है। उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों को केंद्र में रखकर इस तरह की फिल्म भविष्य में न बनने पाए, सरकार इसके लिए कानून बनाएगी।

kedarnath Movie dispute Uttarakhand government will give notice to abhishek kapoor
satpal maharaj

इसके तहत, फिल्म के निर्माताओं से बकायदा बांड भरवाया जाएगा कि वे किस तरह की फिल्म बनाने जा रहे हैं। पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी निजी राय में इस फिल्म को करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं के खिलाफ बताया है। उन्होंने साफ कहा है कि केदारनाथ कोई हनीमून डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि योग की धरती है, ध्यान की धरती है, जबकि केदारनाथ फिल्म की स्क्रिप्ट में ‘लव जेहाद’ है। 

kedarnath Movie dispute Uttarakhand government will give notice to abhishek kapoor
kedarnath

सेंसर बोर्ड से पास होने के बावजूद केदारनाथ फिल्म का उत्तराखंड में विरोध हो रहा है। राज्य सरकार की कमेटी ने इस फिल्म को देखा है। जिलाधिकारियों को कानून व्यवस्था के लिहाज से निर्णय लेने की छूट दी गई है। प्रदेश के सात जिलों में कानून व्यवस्था को आधार बनाकर इस फिल्म के प्रदर्शन पर पाबंदी लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kedarnath Movie dispute Uttarakhand government will give notice to abhishek kapoor
kedarnath - फोटो : twitter

इस मामले में भाजपा सरकार के सामने दो तरह की स्थितियां हैं। एक तरफ, उसका हिंदुत्व का एजेंडा है, तो दूसरी तरफ फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। इन स्थितियों के बीच, पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत में फिल्म पर खुलकर अपनी बात कही।

विज्ञापन
kedarnath Movie dispute Uttarakhand government will give notice to abhishek kapoor
kedarnath - फोटो : twitter

उन्होंने कहा कि सरकार के तौर पर यह निर्णय लिया जा रहा है कि निर्माताओं को नोटिस दिया जाएगा। इसके अलावा, कानून भी बनाया जाएगा। सरकार फिल्म इंडस्ट्री को उत्तराखंड में बुलाना चाहती है, लेकिन यहां की संस्कृति को भी बचाकर रखना चाहती है। उन्होंने अपनी निजी राय जाहिर करते हुए कहा कि केदारनाथ फिल्म का नाम बदला जा सकता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed