फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में सारा-सुशांत की ‘केदारनाथ’ पर बवाल, सात जिलों में फिल्म की रिलीज पर लगी रोक

Sat, 08 Dec 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Dec 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Sara and Sushant Movie kedarnath ban in uttarakhand pauri district
केदारनाथ पर बवाल

उत्तराखंड में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ को लेकर बवाल थम नहीं रहा है। एक तरफ जहां हाईकोर्ट ने फिल्म को लेक दाखिल याचिका खारिज कर दी वहीं सीएम ने कहा कि फिल्म की रिलीज को लेकर जिलों के जिलाधिकारी और एसएसपी कानूनी व्यवस्था की स्थिति के लिहाज से निर्णय लेंगे। इसके बाद डीएम सुशील कुमार ने पौड़ी, डीएम नीरज खैरवाल ने उधमसिंह नगर और डीएम विनोद कुमार सुमन ने नैनीताल और डीएम एस ए मुरुगेशन ने देहरादून जिले में भी फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी। इसके साथ ही अल्मोड़ा, हरिद्वार, टिहरी में भी फिल्म प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।



Sara and Sushant Movie kedarnath ban in uttarakhand pauri district
केदारनाथ पर बवाल

सरकार की पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अधीन बनी कमेटी की गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक कर फिल्म रिलीज पर उत्तराखंड में रोक लगाने के बजाए जिलों पर जिम्मेदारी छोड़ दी है। कमेटी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को रिपोर्ट सौंपकर सभी जिलों को निर्णय से अवगत करवा दिया है। वहीं गृह विभाग को रिलीज के बाद स्थिति पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। समिति में डीजीपी अनिल रतूड़ी, सचिव गृह नितेश झा और सचिव सूचना दिलीप जावलकर शामिल हैं।

Sara and Sushant Movie kedarnath ban in uttarakhand pauri district
केदारनाथ पर बवाल

समिति ने फिल्म देखने के बाद निर्णय लिया कि फिल्म प्रदर्शन पर जिलाधिकारी और एसएसपी पहले कानूनी व्यवस्था की स्थिति देखेंगे। भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उसके दृश्यों पर आपत्ति दर्ज करवाई थी। इससे पहले दिन में  फिल्म केदारनाथ के विरोध में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने बृहस्पतिवार को शहरभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सिनेमाघरों के सामने फिल्म के पोस्टर फाड़कर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म में हिंदुओं की आस्था और पवित्र धाम केदारनाथ की छवि धूमिल करने के दृश्य हैं। फिल्म केदारनाथ सात दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara and Sushant Movie kedarnath ban in uttarakhand pauri district
केदारनाथ पर बवाल

हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग की है। वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार राजपुर रोड स्थित पैसेफि क मॉल, सिल्वर सिटी, सहस्त्रधारा रोड स्थित टाइम स्क्वायर, क्रॉस रोड मॉल आदि सिनेमाघरों में पहुंचकर फिल्म प्रदर्शित नहीं करने की अपील की। इसके अलावा सिल्वर सिटी और चकराता रोड स्थित प्रभात सिनेमाघरों में फिल्म के पोस्टर फाड़कर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान स्थिति बिगड़ती देख सिनेमाघर मालिक  ने पुलिस को सूचना दी।
 

विज्ञापन
Sara and Sushant Movie kedarnath ban in uttarakhand pauri district
केदारनाथ पर बवाल

हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। प्रदर्शन में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश संगठन महामंत्री संदीप खत्री, रंजीत ठाकुर, अजय गुप्ता, धर्मपाल सैनी, जगदीश भट्ट, राजीव कनौजिया, त्रिभुवन नेगी, खष्टी सिंह आदि शामिल रहे। हिंदू जागरण मंच और वीरांगना वाहिनी की ओर से मियांवाला चौक पर फिल्म के विरोध में सेंसर बोर्ड का पुतला फुंका। इस दौरान वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष अंजना द्रोणी, रेखा भट्ट, उपाध्यक्ष सुधा राणा, अर्जुुन सिंह गुनियाल, सुशील कुमार, संतोष रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed