फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहां हुई शूटिंग वहीं बैन हो गई सारा और सुशांत की 'केदारनाथ', जानिए इस विवादित फिल्म की खास बातें

Sat, 08 Dec 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Dec 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Sara and Sushant Movie kedarnath film ban in uttarakhand
kedarnath

केदारनाथ में साल 2013 में आई आपदा पर बनी 'केदारनाथ' फिल्म शूटिंग के समय से ही विवादों में रही है। इतना ही नहीं जिस राज्य में फिल्म की ज्यादातर शूटिंग की गई, वहां यह फिल्म रिलीज नहीं हुई। 

 

Sara and Sushant Movie kedarnath film ban in uttarakhand
kedarnath
उत्तराखंड के तीर्थ पुरोहित समेत विभिन्न संगठनों ने फिल्म में आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर कड़ा विरोध जता रहे हैं। राज्य भर में इस फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और लव जेहाद को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में हुई। इस फिल्म से अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
Sara and Sushant Movie kedarnath film ban in uttarakhand
satpal maharaj

पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी निजी राय में इस फिल्म को करोड़ों लोगों की आस्था और भावनाओं के खिलाफ बताया है। उन्होंने साफ कहा है कि केदारनाथ कोई हनीमून डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि योग की धरती है, ध्यान की धरती है, जबकि केदारनाथ फिल्म की स्क्रिप्ट में ‘लव जेहाद’ है। सेंसर बोर्ड से पास होने के बावजूद केदारनाथ फिल्म का उत्तराखंड में विरोध हो रहा है। राज्य सरकार की कमेटी ने इस फिल्म को देखा है। जिलाधिकारियों को कानून व्यवस्था के लिहाज से निर्णय लेने की छूट दी गई है। प्रदेश के सात जिलों में कानून व्यवस्था को आधार बनाकर इस फिल्म के प्रदर्शन पर पाबंदी लगा दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara and Sushant Movie kedarnath film ban in uttarakhand
Kedarnath - फोटो : social media

उन्होंने कहा कि सरकार के तौर पर यह निर्णय लिया जा रहा है कि निर्माताओं को नोटिस दिया जाएगा। इसके अलावा, कानून भी बनाया जाएगा। सरकार फिल्म इंडस्ट्री को उत्तराखंड में बुलाना चाहती है, लेकिन यहां की संस्कृति को भी बचाकर रखना चाहती है। उन्होंने अपनी निजी राय जाहिर करते हुए कहा कि केदारनाथ फिल्म का नाम बदला जा सकता था। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पीएम नरेंद्र मोदी की आस्था का भी केंद्र है। इधर, इस मामले को प्रमुखता से उठाने वाले भाजपा नेता अजेंद्र अजय का कहना है कि फिल्म जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

विज्ञापन
Sara and Sushant Movie kedarnath film ban in uttarakhand
kedarnath

बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने 'केदारनाथ' के प्रदर्शन पर कोई प्रतिबंध न लगाते हुए इस संबंध में जिलाधिकारियों को हालात के अनुसार स्वयं निर्णय लेने को कहा था। वहीं हाईकोर्ट ने केदारनाथ फ़िल्म के खिलाफ दायर जनहित याचिका निस्तारित कर दी थी। देहरादून निवासी दर्शन भारती ने केदारनाथ फ़िल्म में हिन्दू धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed