{"_id":"6a8209100cfc1a2792055d78","slug":"uttarakhand-sub-area-headquarters-honoured-for-state-service-dehradun-news-c-5-drn1043-1043277-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय को प्रदेश सेवा में मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय को प्रदेश सेवा में मिला सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय को प्रदेश सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल की प्रशंसा से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एमपीएस गिल, वीएसएम ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से यह प्रशंसा प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड सब एरिया के डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग एवं देहरादून कैंट के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर आरएस थापा भी मौजूद थे।
सब एरिया मुख्यालय को मिला यह सम्मान उसकी सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसमें परिचालन तैयारियां, मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों में सहायता शामिल है। पूर्व सैनिकों का कल्याण और नागरिक-सैन्य समन्वय भी इसकी प्राथमिकताएं हैं। सब एरिया ने राज्य प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्राकृतिक आपदाओं और आपात स्थितियों के दौरान लोगों को सहायता प्रदान की है। पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी है। (ब्यूरो)