फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: इस बार बर्फीली गलियों से होकर बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे तीर्थयात्री, दिखेगा अद्भुत नजारा

Sun, 05 May 2019 10:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 May 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Snow lanes made for pilgrims in kedarnath dham for char dham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ के बीच बनाया गया रास्ता - फोटो : अमर उजाला

भगवान आशुतोष के 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदार के भक्त इस बार बर्फीली गलियों के बीच से होकर केदारनाथ पहुंचेंगे। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली से रुद्रा प्वाइंट तक अधिकांश स्थानों पर बर्फ को काटकर रास्ता बनाया गया है। कई जगहों पर तो रास्ते के दोनों तरफ पांच से 12 फीट तक ऊंची बर्फ की दीवारें खड़ी हैं। 

Snow lanes made for pilgrims in kedarnath dham for char dham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ के बीच बनाया गया रास्ता - फोटो : अमर उजाला

हिमखंड जोन में भी यही स्थिति बनी है, जिसके चलते प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। नौ मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए डीडीएमए द्वारा गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को इन दिनों आवाजाही के लिए तैयार किया जा रहा है। मार्च माह के आखिरी सप्ताह तक मार्ग पर भीमबली से आगे चार से 12 फीट तक बर्फ थी।

Snow lanes made for pilgrims in kedarnath dham for char dham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ के बीच बनाया गया रास्ता - फोटो : अमर उजाला

विगत 24 मार्च से डीडीएमए गुप्तकाशी डिवीजन के 150 मजदूर बर्फ को साफ करते हुए मार्ग को आवाजाही लायक बनाने में जुटे हैं। बर्फ की अधिकता के कारण इसे पूरी तरह से साफ करना मुश्किल है, इसलिए रास्ते पर घोड़े-खच्चरों और श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए तीन से चार फीट बर्फ को काटकर रास्ता तैयार किया गया है। 17 किमी लंबे पैदल मार्ग के लगभग नौ किमी हिस्से में अधिकांश जगहों पर बर्फ को काटकर रास्ता गलियों जैसा बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snow lanes made for pilgrims in kedarnath dham for char dham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ के बीच बनाया गया रास्ता - फोटो : अमर उजाला

कई जगह रास्ते के दोनों ओर पांच से 12 फीट तक ऊंची बर्फ की दीवारें खड़ी हैं। पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा, हथनी गदेरा, कुबेर नाला, थारू कैंप, टीएफ चट्टी आदि हिमखंड स्थानों पर स्थिति अब भी अति संवेदनशील बनी हुई है। तेज धूप में यहां तेजी से बर्फ खिसक रही है, जिससे खतरा बना हुआ है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए आठ मई से इन स्थानों पर श्रद्धालुओं को रास्ता पार कराने के लिए एसडीआरएफ के जवान तैनात कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Snow lanes made for pilgrims in kedarnath dham for char dham yatra 2019
केदारनाथ में बर्फ के बीच बनाया गया रास्ता - फोटो : अमर उजाला

पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट तक अधिकांश क्षेत्र में बर्फ को काटकर आवाजाही के लिए रास्ता तैयार किया गया है। बर्फ सफाई का कार्य जारी है। हिमखंड व अन्य प्रमुख स्थानों पर मजदूरों द्वारा बर्फ को काटकर रास्ता बनाने का कार्य जारी है।
-दीपचंद्र नवानी, सहायक अभियंता डीडीएमए, गुप्तकाशी डिवीजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed