सब्सक्राइब करें

Snowfall: बर्फ की सफेद चादर में लिपटे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, औली में तीन फीट ताज़ी परत जमी, देखें तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/ चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Jan 2026 11:11 PM IST
सार

 Snowfall: बर्फ की सफेद चादर में लिपटे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम, औली में फिर बर्फबारी, तीन फीट ताजी बर्फ जमी

हर्षिल और खरसाली में भारी बर्फबारी, कई गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
4
Snowfall Gangotri Yamunotri shrines covered white blanket of snow snowfall Harsil Kharsali Auli watch photos
गंगोत्री यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बीते मंगलवार देर रात को जनपद के गंगोत्री सहित यमुनोत्री धाम, हर्षिल घाटी और खरसाली, मोरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। साल की दूसरी बर्फबारी के बाद पहाड़ बर्फ से लकदक हो गए। बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित अन्य मुख्य मार्गाें को खोलने में विभागों को छह से सात घंटे का समय लगा।



गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बीती मंगलवार शाम से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। वहीं, देर रात में दोनों धामों के साथ ही जनपद के सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की सहित यमुनोत्री हाईवे रानाचट्टी और फूलचट्टी सहित राड़ी टॉप में बंद हो गया था।

Trending Videos
Snowfall Gangotri Yamunotri shrines covered white blanket of snow snowfall Harsil Kharsali Auli watch photos
हर्षिल घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग भी आवाजाही बंद हो गई थी। गंगोत्री हाईवे को बीआरओ की ओर से करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया। दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे को खोलने में एनएच विभाग और एनएचआईडीसीएल की ओर से करीब चार से पांच घंटे का समय लगा। साथ ही उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग को भी चार घंटे बाद आवाजाही के लिए सुचारू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall Gangotri Yamunotri shrines covered white blanket of snow snowfall Harsil Kharsali Auli watch photos
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल से आगे आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। दूसरी ओर बीते सप्ताह शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद से धराली और गंगोत्री व मोरी के दस गांवों में बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।


Snowfall Gangotri Yamunotri shrines covered white blanket of snow snowfall Harsil Kharsali Auli watch photos
औली में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

औली में मंगलवार और बुधवार को भी बर्फबारी हुई। औली में अब दो से तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। वहीं बुधवार दोपहर को धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। औली पहुंचे पर्यटक बर्फ का जमकर लुत्फ उठाते नजर आए। मंगलवार दोपहर बाद औली में बर्फबारी शुरू हो गई थी जो बुधवार सुबह करीब 10 बजे तक हल्की होती रही।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: गंगोत्री रेंज के समीप दिखा दुर्लभ हिम तेंदुआ, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से जमे नदी नाले

विज्ञापन
Snowfall Gangotri Yamunotri shrines covered white blanket of snow snowfall Harsil Kharsali Auli watch photos
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम होते ही ठंडी हवा चल रही है। औली मार्ग पर बर्फबारी के कारण टीवी टावर से आगे वाहनों की आवाजाही बंद है। औली के लिए फोर बाय फोर वाहन ही चल पा रहे हैं। वहीं बदरीनाथ धाम में भी तीन फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed