{"_id":"6366a64e617ef62e9c721952","slug":"snowfall-in-uttarakhand-badrinath-dham-weather-update-next-24-hours-read-ore-updates-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Snowfall: बदरीनाथ धाम में आधे घंटे बर्फबारी, अगले 24 घंटे उत्तरकाशी-चमोली और रुद्रप्रयाग में ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall: बदरीनाथ धाम में आधे घंटे बर्फबारी, अगले 24 घंटे उत्तरकाशी-चमोली और रुद्रप्रयाग में ऐसा रहेगा मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम परिसर में करीब आधा घंटे तक बर्फबारी हुई लेकिन कुछ ही देर में बर्फ पिघल गई थी। धाम की ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ जमी है। हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी होने से मौसम ठंडकभरा हो गया है।
बदरीनाथ धाम में पहुंचे कई तीर्थयात्रियों ने पहली बार बर्फबारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह नजर आया। बर्फबारी से नीचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने राज्य के पर्वतीय के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम के मिजाज बदलने की संभावना जताई है।
Trending Videos
2 of 5
बदरीनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश संग बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बदरीनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 24 घंटे में हल्की बारिश संग बर्फबारी की संभावना है।
4 of 5
बदरीनाथ
- फोटो : अमर उजाला
यदि पर्वतीय इलाकों में बारिश होने के साथ ही बर्फबारी होती है, तो इसका असर ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड के रूप में देखने को मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।