फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall In Uttarakhand: चमोली के नीती घाटी में बर्फ से ढके गांव, बर्फीली हवाएं चलने से खड़ी हुई मुसीबत

Sat, 27 Apr 2024 02:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Apr 2024 02:22 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand high Himalayan areas Joshimath Rain weather Update Watch Photos
चमोली के नीती घाटी के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में भारी बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं उच्च हिमालय क्षेत्रों में भी बर्फबारी देखने को मिली। सीमांत जनपद चमोली के नीती घाटी के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में बर्फबारी से घर ढक गए हैं।



बारिश के साथ ही बर्फीली तूफान भी चलने से यहां लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई। विकास खंड जोशीमठ के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में कई मकानों की छते बर्फीली हवा से उड़ गई है जिससे गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

शुक्रवार शाम से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। इन दिनों इस क्षेत्र के लोग अपने शीतकालीन प्रवास जनपद चमोली के मैदानी भागों में निवास करते हैं। पिछले तीन चार दिन से लगातार खराब मौसम के कारण गांव वाले अपने मूल गांव के घरों का जायजा लेने गए तो वहां पर पहुंच कर देखा कि कई घरों के छते बर्फीली हवाएं से उड़ी हुई है।

Snowfall in Uttarakhand high Himalayan areas Joshimath Rain weather Update Watch Photos
चमोली में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके साथ ही साथ द्रोणागिरी पहुंचने का एक मात्र पैदल मार्ग भी कई जगह पर अत्यधिक बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। इसकी सूचना कागा प्रधान व जिला महामंत्री प्रधान संघ चमोली पुष्कर सिंह राणा ने जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना को दूरभाष के माध्यम से दी।

Snowfall in Uttarakhand high Himalayan areas Joshimath Rain weather Update Watch Photos
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

 बताया कि मई प्रथम सप्ताह के आसपास गांव वाले शीतकालीन प्रवास से अपने मूल गांव की ओर लौटने वाले है। बर्फबारी के कारण जहां-जहां भी पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो रखे है उनको संबंधित विभाग से ठीक करवाया जाय । साथ ही कहा कि जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है उनको उचित मुआवजा दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand high Himalayan areas Joshimath Rain weather Update Watch Photos
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

वहीं अचानक मौसम का मिजाज बदला और राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बीते कई दिनों से सता रही गर्मी से भी बारिश ने लोगों को आज राहत पहुंचाई। मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय इलाकों में आज बारिश की चेतावनी दी गई थी। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Fire: विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता, सीएम धामी अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

 

विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand high Himalayan areas Joshimath Rain weather Update Watch Photos
राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार बताए गए थे। केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed