फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशन कार्डधारक उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, सस्ता हो गया राशन

Wed, 12 Sep 2018 07:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Sep 2018 07:05 AM IST
विज्ञापन
this news bring big relief to ration card holder
- फोटो : Amar Ujala

नया शासनादेश जारी होने के बाद लाखों एपीएल राशन कार्डधारक उपभोक्ताओं को राहत मिली है। एपीएल राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले सरकारी चावल की दरें चार रुपये घटा कर सरकार ने 11 रुपये प्रति किलो कर दी है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं आपूर्ति आनंद बर्द्घन की ओर से जारी इस शासनादेश में सस्ते चावल की संशोधित दरें एक सितंबर 2018 से लागू की गई है। 


 

this news bring big relief to ration card holder
ration card

उत्तराखंड में राज्य खाद्य योजना के तहत एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति माह 10 किलो चावल और पांच किलो गेहूं मिलता है। जिसमें 2.5 किलो चावल उपभोक्ताओं को टाइड ओवर एलोकेशन के तहत केंद्र से दिया जाता है और 7.5 किलो राज्य स्तर पर उपलब्ध कराया जाता है। केंद्र की तुलना में राज्य स्तर पर दिए जाने वाले चावल के एपीएल कार्ड धारकों से ज्यादा रेट वसूले जा रहे थे।
 

this news bring big relief to ration card holder
ration - फोटो : google

केंद्र से मिलने वाला चावल 8.30 रुपये प्रति किलो दिया जाता है। वही चावल प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को 15 रुपये किलो दे रही थी। चावल दरों में अंतर होने से सरकार ने दरों में संशोधन करने का फैसला लिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
this news bring big relief to ration card holder
राशन

सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से चावल के रेट घटाने का शासनादेश जारी किया गया। जिसमें चावल के रेट चार रुपये प्रति किलो कम किए गए हैं।  इससे प्रदेश के 10.5 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिली है। संशोधित दरों को सरकार ने एक सितंबर 2018 से लागू करने के आदेश दिया हैं। 
 

विज्ञापन
this news bring big relief to ration card holder
ration card

राज्य खाद्य योजना के तहत केंद्र से 8.30 रुपये में प्रति किलो चावल राज्य को मिलता है। जबकि 7.5 किलो चावल राज्य सरकार की ओर से डीबीटी से उपभोक्ताओं को दिया जाता है। पहले सरकार ने बाजार से 25 रुपये प्रति किलो चावल खरीद कर एपीएल उपभोक्ताओं देती थी। वर्तमान में सरकार डीबीटी से चावल दे रही थी। केंद्र और राज्य स्तर पर मिलने वाले चावल के रेट में अंतर होने से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सरकार को संशोधन करने का प्रस्ताव भेजा था। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद विभाग ने रेट घटाने के आदेश जारी किए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed