फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार रोजेदारों का होगा कड़ा इम्तिहान, 34 साल बाद बना ऐसा संयोग

Thu, 25 May 2017 09:24 AM IST
चांद मोहम्मद/ अमर उजाला, देहरादून
चांद मोहम्मद/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 May 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
This time, rosary will be a tough test
ramadan

रमजान का पाक महीना 26 या 27 मई से शुरू होगा। इस बार मोमिनों को जून माह की चिलचिलाती गर्मी में शिद्दत के साथ रोजे रखने होंगे। यह संयोग 34 साल बना है कि जून में रमजान का महीना आया हो।

This time, rosary will be a tough test
ramadan

इससे पहले जून 1983 में रमजान का यह पाक महीना आया था। इसके अलावा इस बार रमजान माह का कोई भी रोजा 15 घंटे से कम नहीं होगा। पहला रोजा ही 15 घंटे 22 मिनट का होगा।

This time, rosary will be a tough test
ramadan

नायब शहर काजी सुन्नी सैय्यद अशरफ हुसैन कादरी ने बताया कि चांद दिखने पर निर्भर करेगा कि रमजान 26 मई से शुरू होगा या 27 से। इस बार ज्येष्ठ और आषाढ़ के बीच रोजा होने की वजह से 34 साल बाद ऐसा मौका आया है जब कोई भी रोजा 15 घंटे से कम का नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
This time, rosary will be a tough test
ramadan

तन को झुलसाने वाली इस गर्मी में अकीदतमंद भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत में मशगूल रहेंगे।  रमजान के पहले रोजे की सहरी सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर खत्म होगी और इफ्तार शाम 7 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में पहला रोजा 15 घंटे 22 मिनट का होगा। जबकि आखिरी तीन रोजे 15 घंटे 36 मिनट के होंगे।

विज्ञापन
This time, rosary will be a tough test
ramadan

नायब शहर काजी कादरी ने बताया कि मोमीन अल्लाह की इबादत जितनी शिद्दत के साथ करता है। अल्लाह पाक उसको उतना ज्यादा ही सवाब अता फरमाते हैं, इसलिए मोमिन को चाहिए कि वो सब्र और एहतराम के साथ रोजे रखें। तरावीह में कुरान पाक को सुनें और खूब तिलावत करें। नबी-ए-करीम रमजान में कुरान पाक की तिलावत ज्यादा करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed