फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाघिन को पकड़ने आई वन विभाग की टीम तो बचाने के लिए झपटा बाघ

Mon, 10 Oct 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर Updated Mon, 10 Oct 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
tiger attack DFO in ramnagar forest range
tiger

रामनगर वन प्रभाग में जब वन विभाग की टीम आदमखोर बाघिन को पकड़ने पहुंची तो दूसरे बाघ ने डीएफओ पर हमला कर दिया। रविवार को हेलीकॉप्टर से तलाशी के दौरान पहली बार बाघिन गन्ने के खेत में दिखी। वन विभाग की टीम ने सात घंटे तक बाघिन की तलाशी अभियान चलाया।

tiger attack DFO in ramnagar forest range
combing

खेत में बाघिन को देखने के बाद टीम ने जब ट्रैंकुलाइजर गन से दो फायर किए, लेकिन वह बच गई। यह खेत करीब 15 एकड़ में फैला हुआ है। वहीं, रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। हेलीकॉप्टर में बैठे सीएफ डॉ. पराग मधुकर धकाते ने देखा कि बाघिन हेलीकाप्टर की आवाज सुन छलांग लगाकर गन्ने के खेतों से होते हुए झाड़ियों में ओझल हो गई।
 

tiger attack DFO in ramnagar forest range
combing

इसके बाद दो-तीन बार हेलीकॉप्टर को 15-20 मिनट के लिए हवा में एक निश्चित स्थान पर ही उड़ाकर बाघिन को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में इसकी सूचना वायरलेस द्वारा कंट्रोल रूम को दी गई। लोकेशन के आधार पर टीम ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया। तीन हाथियों पर सवार शिकारियों ने झाड़ियों में 15 राउंड फायर किए, बावजूद इसके भी बाघिन बाहर नहीं आई। देर रात तक सर्च लाइट लगाकर बाघिन की तलाश की गई, पर सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
tiger attack DFO in ramnagar forest range
- फोटो : अमर उजाला

वहीं कैमरा ट्रैप व घटनास्थल का मौका मुआयना करने जा रही रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा पर बाघ ने हमला कर दिया। शोर मचाने और फायरिंग करने पर बाघ भाग निकला। इसमें वह बाल बाल बच गईं। रविवार को कोटाबाग निवासी दो युवकों पर बाघ के हमले की सूचना पर डीएफओ नेहा वर्मा घटनास्थल का मौका मुआयना करने और कैमरा ट्रैप लगाने के लिए दोपहर साढे़ तीन बजे स्टाफ के साथ गई थीं।

विज्ञापन
tiger attack DFO in ramnagar forest range
tiger - फोटो : amar ujala

जैसे ही वह कोटाबाग पाटकोट खड़ंजा मार्ग सोनजाला दाबका बीट जंगल में जा रही थी कि तभी बाघ उन पर झपटा मारने के लिए कूदा। बाघ को देखकर वह नीचे गिर गई और साथ में चल रहे स्टाफ ने शोर मचाकर और हवाई फायर कर बाघ को भगा दिया। घटना के बाद खड़ंजा मार्ग को ग्रामीणों के लिए बंद करवाने के  साथ गश्त बढ़ा दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed