फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ABVP burned the effigy of the Jharkhand government

Nainital News: एबीवीपी ने झारखंड सरकार का फूंका पुतला

Fri, 14 Aug 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 14 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
ABVP burned the effigy of the Jharkhand government
हल्द्वानी। झारखंड में पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर की गई कानूनी कार्रवाई पर एबीवीपी ने विरोध जताया है। बृहस्पतिवार को एमबीपीजी कॉलेज के मुख्य गेट के सामने परिषद की हल्द्वानी इकाई के कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में छात्र और युवा पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और सरकार से मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद आंदोलन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कानूनी कार्रवाई करना युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण में छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और आंदोलनरत छात्रों पर की गई कानूनी कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। यहां छात्नेता यतिन पांडे, आर्यन बिलवाल, धीरज बिष्ट, लव गंगोला, योगेश चंदोला, मुकेश पांडे, कमल पांडे, मनोज फुलारा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed