फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरात कार हादसा: रातभर गूंजे गीतों के तराने, सुबह घर में पसर गया मातम, अपनों की मौत से सदमे में दूल्हा-दुल्हन

Sun, 04 Dec 2022 12:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Dec 2022 12:29 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Almora Accident News: groom family four members died during car fell into ditch
अल्मोड़ा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के जिस घर में शहनाई और ढोल-नगाड़ों की आवाज गूंज रही थी अब वहां मातम पसरा है। बराती और घराती सब खुश थे। रातभर गीत-संगीत की महफिल सजी थी। किसी को जरा भी अंदेशा नहीं था कि शादी की खुशियां इस तरह खत्म हो जाएंगी।  

Dehradun News:  स्कूल के बाहर बवाल, युवकों और किशोरों के बीच विवाद, एक पर धारदार हथियार से हमला

विवाह बंधन में बंधकर दूल्हा दिनेश उर्फ विक्की, दुल्हन किरन काफी खुश थे। हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाने के वादे कर दोनों कार में बैठकर अपने घर को निकले लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि रास्ते में हादसे में अपनों को खो देंगे। एक साथ कई परिजनों की मौत होने से दोनों सदमे में हैं। 

Uttarakhand Almora Accident News: groom family four members died during car fell into ditch
अल्मोड़ा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

धौलछीना में हुए कार हादसे का कारण चालक व दूल्हे के भाई मंगल सिंह को झपकी आना बताया जा रहा है। रात भर चले वैवाहिक कार्यक्रम के चलते वह ठीक से सो नहीं सके थे। मंगल सिंह कई दिनों से भाई के विवाह की तैयारी में जुटे थे। उन्हीं के कंधों पर छोटे भाई का विवाह संपन्न कराने की जिम्मेदारी थी। 

Uttarakhand Almora Accident News: groom family four members died during car fell into ditch
अल्मोड़ा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

दूल्हे की मां जानकी देवी ने शुक्रवार को अपने बेटे की बरात को धूमधाम से विदा किया। दूसरे दिन वह दूल्हा-दुल्हन के साथ बरातियों की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं लेकिन उन्हें पति, बेटी, पोते और बहू की मौत की खबर मिली। एक साथ अपने चार लोगों के खोने से वह बेसुध हैं। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Almora Accident News: groom family four members died during car fell into ditch
अल्मोड़ा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शनिवार को अल्मोड़ा के बखरियाटाना में बरात की कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में दूल्हे के पिता, बहन, भतीजा और भाभी की मौत हो गई। बड़ा भाई, भतीजा और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Almora Accident News: groom family four members died during car fell into ditch
अल्मोड़ा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसा होते ही कार के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed