उत्तराखंड के थराली विधायक अब हमारे बीच नहीं हैं, उनकी यह आखिरी इच्छा भी पूरी नहीं हो पाई।
स्कूटर से विधानसभा पहुंचने वाले BJP विधायक की यह आखिरी इच्छा रह गई अधूरी, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थराली विधायक मगन लाल शाह ने हाल ही में शिवकुंज केदारपुर में अपना घर खरीदा था। राजधानी में आए दिन पड़ने वाले काम को देखते हुए उन्होंने इस घर की जरूरत महसूस की थी। वे यहां रहना चाहते थे। इसलिए वह कुछ दिन पहले इस घर में फर्नीचर का काम कराने में भी व्यस्त रहे थे। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता दर्शन लाल बिंजोला और शिवकुंज विकास समिति के पदाधिकारियों के साथ भी उनकी कई बार मुलाकात हुई। इस घर पर फिलहाल ताला लगा हुआ है।
विधायक शाह अपने पीछे पत्नी मुन्नी शाह, बड़ा बेटा गणेश शाह, पुत्रवधु सुमन, छोटा बेटा सूरज शाह, बेटी नीलम, चंदा और गीता सहित नाती, पोतों का भरा पूरा परिवार को छोड़ गए हैं। गणेश, नीलम और चंदा का विवाह हो चुका है। जबकि सूरज इंजीनियंरिग कॉलेज घुड़दौड़ी से इंजीनियरिंग और बेटी गीता देहरादून से एमबीबीएस कर रही है।
विधायक निर्वाचित होने के बाद मगन लाल शाह विधानसभा स्कूटी में पहुंचे थे। स्कूटी में विधानसभा पहुंचने के बाद पूरे प्रदेश की राजनीति में चर्चा में आ गए थे। यही नहीं दिसंबर 2018 में भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र के दौरान पहाड़ और थराली विधानसभा से जुड़ी कई समस्याएं सदन में रखी थी।
बता दें कि, विधायक शाह का कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीएम त्रिवेद्र रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित कई मंत्रियों ने दी विधायक शाह को अंतिम विदाई दी।