फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली जल प्रलय: अपने ही घरों में जाने से डर रहे ग्रामीण, पांच दिन से जंगलों में ऐसे बिता रहे रात, तस्वीरें...

Thu, 11 Feb 2021 07:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Feb 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli glacier burst news: villagers In fear to Go Home Even Five days of Disaster
आपदा के बाद जंगल में रात गुजार रहे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

आपदा के पांच दिन बाद भी ऋषि गंगा का पानी मटमैला है, जिससे नीती घाटी के लोगों में खौफ बना हुआ है। ऋषि गंगा किनारे ग्रामीणों का जलस्रोत भी बह चुका है। रैणी, जुग्जु और जुवा-ग्वाड़ गांव के करीब 120 परिवार अभी भी अपने घरों में रात बिताने से डर रहे हैं। वह छानियों और टेंटों में ही रात बिता रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि ऋषि गंगा फिर कहर बरपा सकती है।

Uttarakhand Chamoli glacier burst news: villagers In fear to Go Home Even Five days of Disaster
आपदा के बाद जंगल में रात गुजार रहे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ऋषि गंगा अपने उद्गम स्थल के करीब 18000 फीट की ऊंचाई से बहती है। नदी दोनों ओर से पहाड़ियों से घिरी हुई है। सात फरवरी को आई बाढ़ में पहाड़ियों की तलहटी से मिट्टी और बोल्डर नदी में बह गए थे, जिससे यहां भविष्य में भी भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। 

Uttarakhand Chamoli glacier burst news: villagers In fear to Go Home Even Five days of Disaster
आपदा के बाद चट्टान के नीचे सोते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण पुष्कर सिंह का कहना है कि ऋषि गंगा की बाढ़ से तपोवन क्षेत्र को खतरा हो गया है। ऋषि गंगा के किनारे के जंगलों में मवेशियों के लिए हरा चारा लेने जाते थे, अब वहां जाने से भी डर लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli glacier burst news: villagers In fear to Go Home Even Five days of Disaster
चमोली आपदा से खौफ में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

कागा गांव के प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने कहा कि नदी का रौद्र रूप बार-बार आंखों के सामने आ रहा है। आपदा से पहले रैणी गांव से नीती घाटी  विहंगम दिखती थी अब वहां का मंजर भी डरा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli glacier burst news: villagers In fear to Go Home Even Five days of Disaster
छानी में रात बिताते लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, आपदा प्रभावित क्षेत्र में अपनों की तलाश कर रहे परिजनों ने राज्यपाल से भी रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने और उनके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकालने की गुहार लगाई। यह बात कहते-कहते कई परिजन रो पड़े। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed