{"_id":"60279efa86675862a976331a","slug":"uttarakhand-chamoli-news-people-organise-langar-for-disaster-affected-areas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चमोली जल प्रलयः आपदा प्रभावितों के लिए लगाए लंगर, मुसीबत की इस घड़ी में पेश की इंसानियत की मिसाल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जल प्रलयः आपदा प्रभावितों के लिए लगाए लंगर, मुसीबत की इस घड़ी में पेश की इंसानियत की मिसाल, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 13 Feb 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तपोवन और रैणी गांव में लगाया भंडारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपदा प्रभावित तपोवन और रैणी क्षेत्र में प्रभावितों और अपनों की खोज में आ रहे लोगों के लिए हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के साथ ही विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
2 of 5
विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से भंडारे का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की ओर से रैणी गांव में तीन दिनों से भंडारा लगाया हुआ है और गोविंदघाट गुरुद्वारे में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस के साथ ही करीब 250 लोगों के लिए रात्रि विश्राम और खाने की व्यवस्था भी की जा रही है। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि तपोवन में भी भंडारा लगाया गया है।
3 of 5
लोगों के लिए खाने की व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
सुरंग साइट बड़ागांव गांव के युवाओं ने बाहर से आए लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की है। यूथ कांग्रेस चमोली की ओर से भी रैणी गांव के समीप बीआरओ, सेना के साथ ही पुल निर्माण में लगे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए खाने की व्यवस्था की है। एबीवीपी की ओर से भी तपोवन में चार दिनों से लगातार भोजन बांटने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खाने-पीने के साथ ही चाय नाश्ते की भी व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी के विभाग संयोजक अमित मिश्रा ने बताया कि ऋषिगंगा की आपदा के बाद से यहां पर रेस्क्यू में लगे जवानों के साथ ही बाहर से आए लोगों के लिए खाने-पीने के साथ ही चाय नाश्ते की भी व्यवस्था की जा रही है। एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने भी तपोवन पहुंचकर इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने को कहा है।
विज्ञापन
5 of 5
चमोली आपदा
- फोटो : अमर उजाला
इस कार्य में विभाग संगठन मंत्री चैन सिंह रावत, गढ़वाल संयोजक विपिन कंडारी, आयुष हटवाल, नवदीप पंवार, विपिन जोशी, वैभव मिश्रा और अमित ठाकुर आदि मौजूद रहे। बता दें कि विगत सात फरवरी को चमोली जिले के तपोवन में ग्लेशियर टूटने से आपदा आई थी। जिसमें 204 लोग लापता हुए हैं। इसमें से फिलहाल 38 शव बरामद हो चुके हैं। ऋषिगंगा नदी में आपदा आए एक सप्ताह का समय बीत चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।