{"_id":"6173da0371e25e70ce6c511d","slug":"uttarakhand-disaster-labour-told-aap-beeti-during-rain-and-flood-in-nainital-sukma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड आपदा: आपबीती सुना सहम उठा 'जलप्रलय' में बचा मजदूर, बोला- पानी का ऐसा रेला आया कि सब तबाह हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड आपदा: आपबीती सुना सहम उठा 'जलप्रलय' में बचा मजदूर, बोला- पानी का ऐसा रेला आया कि सब तबाह हो गया
संवाद न्यूज एजेंसी, सकुना(नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 23 Oct 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आपदा में बचा मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
नैनीताल के सकुना में दो मंजिला मकान में दबे बिहार के 10 मजदूरों में से सिर्फ एक बच पाया है। उसकी आंखों में साथियों को खोने का गम है। भरे गले से उसने बताया कि बारिश के कारण हम 18 अक्तूबर को ही घर निकलना चाहते थे लेकिन ठेकेदार ने दिवाली और छठ पूजा में घर जाने के लिए कहा था। हम चले जाते तो हमारी जान बच जाती।
सकुना में आई आपदा के कारण 19 अक्तूबर को एक दो मंजिले मकान में मलबा घुस गया। इससे मकान में सो रहे बिहार के नौ मजदूरों की मौत हो गई। किसी तरह जान बचा पाए राजन शाह ने बताया कि वे सड़क निर्माण कर रहे थे। 18 अक्तूबर की रात खाना खाकर वे एक कमरे में सो गए।
वह बीच में सो रहा था। करीब चार बजे के आस-पास एक तेज आवाज के साथ पानी का रेला आया। जैसे ही नींद टूटी तो मेरे सीने और पैर पर एक पत्थर पड़ा हुआ था। इसी समय पानी का दूसरा रेला आया और पानी के बहाव में वे दूसरे छोर में पहुंच गए। जैसे ही वह उठा तो देखा कि उसके साथी मलबे में दबे हुए हैं।
Trending Videos
2 of 5
सुकमा में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
तीन साथियों के हाथ दिखाई दे रहे थे। मैंने उनके हाथ से उन्हें खींचने की बहुत कोशिश की लेकिन उसके बाद मलबा इतना आया कि सब मलबे में दब गए। राजन शाह ने कहा कि उसने भाग कर व्यक्ति से मदद मांगी। वह ही चार दिन से उसकी सेवा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सुकमा में आपदा में बचा मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
राजन ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई मदद नहीं मिली। दर्द से उसकी हालत खराब है। पैर सड़ने लगा है, बदबू मार रहा है। बगल के एक डॉक्टर ने उसे पट्टी बांधी और दर्द की दवा दी। उसके पास अब दवा भी नहीं है। उधर, सकुना निवासी कृष्णा नंद शास्त्री ने कहा कि सुबह पांच बजे पानी की अवाज आ रही थी।
4 of 5
सुकमा में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
वह बाहर निकलकर आए तो देखा कि एक आदमी दोनों हाथ-पांव से चलकर उनकी दुकान की ओर आ रहा है और सब मर गए, मर गए चिल्ला रहा है। उन्होंने नीचे आकर देखा तो तब राजन शाह ने उन्हें बताया कि उनके सभी साथी मलबे में दबे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुकमा में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्री ने कहा कि जब वह वहां पहुंचे तो पानी से रास्ता भी बह गया। उन्होंने कहा कि वह चाह कर भी अन्य को नहीं बचा सके। बता दें कि आपदा में प्रदेश में अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।