{"_id":"6023f51d295c76535569d0de","slug":"uttarakhand-glacier-burst-chamoli-news-latest-updates-manju-stuck-in-debris-for-two-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चमोली आपदाः दो घंटे मलबे के नीचे जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही मंजू, दर्द भरी कहानी, उसकी जुबानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली आपदाः दो घंटे मलबे के नीचे जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही मंजू, दर्द भरी कहानी, उसकी जुबानी
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तबाह हो गया मंजू का घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऋषि गंगा में आई जल प्रलय के दौरान रैणी गांव की मंजू रावत दो घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही। उस दौरान वह अपने घर के अंदर थी। इस जलजले में मंजू का घर तबाह हो गया।
2 of 5
अपने परिजनों के साथ मंजू
- फोटो : अमर उजाला
मंजू बालबाल बची। 29 वर्षीय मंजू ने बताया कि घटना के समय उसकी मां गांव के समीप ही प्राकृतिक जलस्रोत पर पानी भरने गई थी। उस वक्त घर में मंजू के साथ उसकी दोस्त रजनी राणा व उसकी छह साल की बेटी प्रियंका थी।
3 of 5
चमोली आपदा
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब साढ़े नौ बजे जल प्रलय हुआ तो मंजू घर के कमरे में फंस गई, जबकि रजनी और प्रियंका बाहर भागने में कामयाब हो गए। देखते ही देखते मकान ध्वस्त हो गया। मंजू कमरे से बाहर नहीं आ सकी। वह छत में लगे लकड़ी के खंबों के नीचे बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहत-बचाव कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
उसके सिर और पांव में चोटें आई, करीब दो घंटे बाद यानि सुबह साढ़े ग्यारह बजे गांव के लोगों ने मंजू की ढूंढखोज की तो, उसके चिल्लाने पर लोगों ने पत्थर और लकड़ी को हटाकर मंजू को बाहर निकाला। मंजू का 6 कमरों का मकान पूरी तरह से खंडर बन गया है।
विज्ञापन
5 of 5
असफरों ने की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
मां के अलावा मंजू का दुनिया में कोई नहीं है। उसके पिता की लंबे समय पहले मौत हो गई थी। मंजू का कहना है कि कमरे में फंसे रहने के दौरान वह भगवान को याद कर मन में यही सोचती रही, कोई तो मुझे बचाने आओ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।